MI vs KKR: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिन का पहला मुकाबला, कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल के डबल हेडर में आज पहला मैच मुंबई इंडियंस और केकेआर का मैच है। वानखेड़े स्टेडियम में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज।

IPL 2023 MI vs KKR

IPL 2023 MI vs KKR Today Match in Hindi: आईपीएल के 16वें सीजन में आज मुंबई इंडियंस टीम अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। ये सीजन का 22वां मैच है।

मुंबई की टीम ने तीन में दो मुकाबले जीते हैं तो कोलकाता का आज 5वां मैच है। ये टीम 2 में जीत और 2 में हार दर्ज करके आ रही है। एमआई की टीम के लिए जीत के सिलसिले को शुरु करना जरूरी है।

यह वानखेड़े स्टेडियम में सीजन का दूसरा मैच है और दिन में होने वाला पहला मैच है। आमतौर पर ये मैदान रन बरसाता है और पिच स्पिनरों को भी मदद दे सकती है।

Recommended Video

    IPL 2023: Virat Kohli के कैच पकड़ते ही Anushka Sharma ने स्टैंड में किया ये | वनइंडिया हिंदी

    एमआई vs केकेआर पिच रिपोर्ट- वानखेडे में अभी तक इस सीजन में एक ही मैच हुआ है जहां पर स्पिनरों ने अपना काफी अहम रोल निभाया था। आज का मुकाबला दोपहर में है तो दोनों ही टीमें अपने स्पिनरों से कुछ मदद लेने की उम्मीद कर सकती हैं।

    इसके अलावा वानखेड़े पर काफी रन भी बनते हैं तो यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने के लिए मिल सकता है। आईपीएल में पहली पारी का औसत इसको यहां पर 168.1 रहता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 44.8 प्रतिशत मौकों पर जीतने में कामयाब रहती है तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम को 53.3% मौके पर जीत मिल जाती है।

    एमआई vs केकेआर मौसम का हाल- वानखेडे स्टेडियम में आज दोपहर को मुकाबला है तो आसमान में सूरज चमकता रहेगा क्योंकि बारिश के कोई चांस नहीं है। इसलिए पूरा मैच बिना किसी रूकावट के होगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 17 से 21 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

    दिन का तापमान 27 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मुंबई में उमस आमतौर पर ज्यादा ही रहती है जो औसतन 60% के आसपास बनी रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+