MI vs KKR: वानखेड़े में कोलकाता पर जीत चाहेगी मुंबई, जानिए कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
MI vs KKR Playing 11: आईपीएल 2023 के आज दोपहर के मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच है। आइए देखते हैं प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

IPL 2023 MI vs KKR in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 22 में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। मुंबई की टीम जहां पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करके आ रही है तो वहीं केकेआर ने अपना पिछला मैच गंवाया है।
रिंकू सिंह और नीतीश राणा की बेहतर बल्लेबाजी के बावजूद इस टीम को सनराइजर्स के हाथों 23 रनों से हार मिली थी। मुंबई की टीम इस समय तीन में से एक मैच ही जीत पाई है तो केकेआर ने 4 में से 2 मुकाबले जीतने में कामयाबी हासिल की है।
आज अपने घरेलू मैदान पर रोहित शर्मा एंड कंपनी जीत की राह को और लंबा करना चाहेगी तो वही केकेआर की टीम एक दो खिलाड़ियों की जगह पूरी टीम की परफॉरमेंस पर फोकस करना चाहेगी। खासकर आंद्रे रसेल की बल्लेबाजी अभी तक पूरी तरह खामोश रही है।
केकेआर आज के मुकाबले में जेसन रॉय को भी खिला सकती है जो पिछले मैच के लिए उपलब्ध थे लेकिन अफगान ओपनर रहमतउल्लाह गुरबाज को जगह देने के लिए नहीं खेल पाए थे। पिछले मैच में हैरी ब्रूक ने लॉकी फर्ग्यूसन की जबरदस्त धुनाई की थी। हो सकता है इस मैच में टिम साउदी को वापस बुला लिया जाए।
Recommended Video

मुंबई इंडियंस की टीम में जोफ्रा आर्चर की उपलब्धता देखने लायक बात होगी जिन्होंने पिछला मैच चोट के चलते नहीं खेला था। आर्चर फिट होते हैं तो रिले मैरिडिथ का स्थान लेंगे। इसके अलावा मुंबई बाएं हाथ के प्रभावशाली स्पिनर कुमार कार्तिकेय को भी ऋतिक शौकीन की जगह बुला सकती है।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कैमरन ग्रीन, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन- जेसन रॉय, एन जगदीसन (कीपर), नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती












Click it and Unblock the Notifications