Suryakumar Yadav: जीटी के खिलाफ 'आसमान' पर पहुंचे SKY, मुंबई इंडियंस ने भी कर दिखाया कमाल

IPL Suryakumar Yadav MI vs GT: मुंबई इंडियंस और सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़े धमाकेदार रिकॉर्ड बनाए हैं।

Suryakumar Yadav first IPL century

Suryakumar Yadav and Mumbai Indians Records: सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस (MI vs GT) मैच में 39 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेलकर आईपीएल में अपना पहला शतक बनाया। इससे पहले वे लगातार जबरदस्त अर्धशतक लगा रहे थे लेकिन ये आज का मैच था जिसमें उनका शतक लगना भाग्य में लिखा था।

अंतिम गेंद पर पहला आईपीएल शतक- यादव ने एमआई की पारी की अंतिम गेंद पर तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की गेंद पर स्वीप करके छक्का जड़ा और बताया कि बहादुर लोग अपना भाग्य कैसे लिखते हैं। इस पारी के साथ सूर्यकुमार गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे ज्यादा बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

जीटी के खिलाफ टॉप स्कोर- इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋतुराज गायकवाड के नाम था जिन्होंने इसी सीजन में अहमदाबाद में हुए मुकाबले में 92 रनों की पारी खेली थी। इसी सीजन में ही वेंकटेश अय्यर भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ 83 रनों की पारी खेल चुके हैं। इससे पहले जॉस बटलर ने पिछले सीजन में डिफेंडिंग चैम्पियन के खिलाफ 89 रन बनाए थे।

MI के लिए भी तीसरा टॉप स्कोर- यानी यह गुजरात टाइटंस के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज ने पहला शतक पूरा किया है। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए भी तीसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। 2008 में सनत जयसूर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में ही 114 रन बनाए थे जो एमआई के लिए टॉप स्कोर है।

दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा ने 2012 में केकेआर के खिलाफ कोलकाता में 109 रनों की पारी खेली थी। मजेदार बात यह है मुंबई इंडियंस की ओर से अभी तक 5 शतकों में सभी नाबाद रहे हैं।

Mumbai Indians का भी कमाल- मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए जो गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया सर्वोच्च स्कोर भी है। यानी जीटी की गेंदबाजी की बखिया उधेड़ दी गई है। इससे पहले इसी सीजन में केकेआर की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 207 रनों का स्कोर बनाया था।

पहली टीम बनी मुंबई- मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के सीजन में 5 बार 200 प्लस का टोटल लगाने वाली पहली टीम भी बन गई है। इस मैच ने सूर्यकुमार यादव का भी सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर देखा। यादव के अलावा ईशान किशन ने 31 रोहित शर्मा ने 29 और विनोद ने 30 रनों की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस अंक तालिका में इस मैच से पहले 11 मुकाबले खेलकर छह जीत और पांच हार के साथ चौथे स्थान पर है। जाहिर है मामला फिलहाल नाजुक ही है और वे आज का मैच जीतने के बाद नंबर 3 पर आना चाहेंगे।

सूर्यकुमार यादव 2022 से टी20 में-

पारी: 59
रनः 2249
औसत: 46.85
स्ट्राइक रेट : 175.70
50/100: 17/4
4s/6s: 204/125

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+