Aaj IPL Mein Kiska Match Hai- आईपीएल में आज है फाइनल मुकाबला (रिजर्व डे)- GT vs CSK
IPL 2023 Final Match: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला रिजर्व डे पर होने जा रहा है। गुजरात टाइटंस और सीएसके के मैच में मौसम की अपडेट यहां जानें।

IPL 2023 Final GT vs CSK Reserve Day: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज (29 मई) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का फाइनल रिजर्व डे पर होने जा रहा है। बारिश के चलते फाइनल मैच अपने तय दिन पर नहीं हो पाया जिसके चलते मुकाबला आज 29 मई को रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया है।
कल 28 मई शाम 6:30 पर बारिश शुरू हो गई और फिर होती ही रही। बीच-बीच में बारिश आंख मिचोली खेलती रही और बाद में 11:00 बजे मैच को स्थगित कर दिया गया। आज आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titnas) के बीच रोमांचक खिताबी जंग देखने को मिलने की उम्मीद है।
आज पूरा मैच होने की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। अहमदाबाद में मौसम की भविष्यवाणी कल के मुकाबले काफी अच्छी है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार दिन की शुरुआत सूरज निकलने से होगी लेकिन दिन के आगे बढ़ने के साथ-साथ थोड़े बादल आसमान में छाए रहेंगे।
मैच से पहले 5:00 और 6:00 बजे भी बादल छाए रहेंगे लेकिन शाम में मौसमी दशाएं बेहतर होने की उम्मीद है। 7:00 बजे तक आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है और फिर पूरे दिन बारिश नहीं होगी। सोमवार की शाम केवल 3% ही बारिश की संभावना है।
वही वेदर डॉट कॉम के अनुसार शाम 6:00 बजे बारिश की संभावना 4% है। 9:00 बजे यह 20% हो जाएगी और फिर तेजी से घटती जाएगी। भारत के मौसम विभाग ने सोमवार 29 मई को हल्के थंडरस्टॉर्म की भविष्यवाणी की है।
आईपीएल 2022 में इसी मैदान पर हार्दिक पांड्या एंड कंपनी ने राजस्थान रॉयल्स को मात देकर अपने पहले ही सीजन में लीग की ट्रॉफी को उठाया था। आज उनके सामने वो टीम है जो 4 बार यह कारनामा पहले भी कर चुकी है।
निश्चित तौर पर गुजरात के लिए राह इतनी आसान नहीं है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की टीम भी जानती है कि उनका पाला एक ऐसी फ्रेंचाइजी से पड़ा है जिसने बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा नाम कमा लिया है।
गुजरात की टीम को निश्चित तौर पर अपने होम ग्राउंड में खेलने का फायदा मिलने जा रहा है। हमने देखा है प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें अपने होम ग्राउंड से जीत कर ही फाइनल मैच में आ रही है।
चेन्नई की टीम ने पहला क्वालीफायर मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला था और उनको जीत मिली। दूसरा क्वालीफायर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही हुआ और वहां गुजरात ने आसानी से मैच जीता।
आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला- इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 पर होगा। टॉस का समय 7:00 बजे है। इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications