IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने की केएल राहुल के रिप्लेसमेंट की घोषणा, टीम में आया इंडियन स्टार

IPL 2023 LSG: लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम ने अपने चोटिल कप्तान केएल राहुल की जगह पर एक और इंडियन स्टार की घोषणा कर दी है। RCB के इस पूर्व खिलाड़ी को 50 लाख रुपए में साइन किया गया है।

kl rahul

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) के अभियान को सबसे बड़ा झटका उनके कप्तान केएल राहुल के बाहर होने के बाद लगा है। केवल राहुल (KL Rahul) एक अच्छी फॉर्म वाले बल्लेबाज हैं जो आईपीएल के हर सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।

राहुल आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए और बाद में पाया गया कि उनकी जांघ की चोट इस कदर गंभीर है कि उसकी सर्जरी कराने की जरूरत है। इसके चलते राहुल ना केवल आईपीएल बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल मुकाबले से भी बाहर हो चुके हैं।

लखनऊ सुपरजाइंट्स ने केएल राहुल की जगह एक इंडियन स्टार करुण नायर (Karun Nair) को साइन किया है। जी हां, राहुल को रिप्लेस कर दिया है और इसकी जानकारी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने अपने टि्वटर हैंडल पर दी है।

क्रिकेट ने दे दिया फिर मौका- करुण नायर ने 10 दिसंबर 2022 को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- प्रिय क्रिकेट, मुझे एक मौका और दो और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने उसी पर रिप्लाई किया है।

करुण नायर को हम टेस्ट क्रिकेट में दूसरे तिहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर जानते हैं हालांकि उसके बाद उनका करियर उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाया जैसी उम्मीद थी। यह आईपीएल में नायर का दसवां सीजन होगा जहां उन्होंने अभी तक 76 मैचों में 10 अर्धशतक के साथ 1496 रन बनाए हैं।

नायर का आईपीएल सफर- करुण नायर इस दौरान 4 फ्रेंचाइजी के साथ खेले हैं। 2013 में वे आरसीबी की फ्रेंचाइजी द्वारा लिए गए जहां उन्होंने 2 सीजन खेले। 2014 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उनको लिया। उन्होंने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स को रिप्रेजेंट किया और फिर 2017 में पंजाब फ्रेंचाइजी में चले गए।

नायर राजस्थान रॉयल्स के जरिए 2022 में कमबैक भी किया लेकिन वे केवल तीन ही मैचों में खेल पाए जहां उन्होंने केवल 16 रन बनाए और उन्हें रिलीज कर दिया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने नायर को 50 लाख रुपए में साइन किया है।

फिलहाल लखनऊ की टीम अंक तालिका में 10 मुकाबलों में 5 जीत और 1 'नो रिजल्ट' के साथ 11 पॉइंट ले चुकी है और वह अभी दूसरे स्थान पर मौजूद है। लखनऊ का पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ था लेकिन बारिश के चलते कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। इस टीम को अपना अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में 7 मई को खेलना है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+