LSG vs MI: मुंबई और लखनऊ के बीच कड़ा मैच, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
LSG vs MI: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास धाकड़ खिलाड़ी हैं। हालांकि लखनऊ घर में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

LSG vs MI Playing 11 Prediction: घरेलू सरजमीं पर लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन खास नहीं रहा है। लखनऊ एक बार फिर से अपने घर में खेलने के लिए तैयार है। आईपीएल के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी और धाकड़ टीम से होना है।
सुपर जायंट्स के लिए राहत की बात यह हो सकती है कि पिछले मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुए दो अहम अंक अर्जित किये थे। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात को एक बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए पराजित कर दिया था।
अंक तालिका की स्थिति को भी देखा जाए तो दोनों टीमें बराबरी पर खड़ी नज़र आ रही हैं। मुंबई की टीम 14 अंकों के साथ तीसरे नम्बर पर है। दूसरी तरफ लखनऊ तालिका में चौथे स्थान पर है। उनके 13 अंक हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था।
मुंबई की बैटिंग सॉलिड दिख रही है लेकिन रोहित शर्मा की खराब फॉर्म चिंता का विषय कही जा सकती है। रोहित शर्मा ने अब तक बल्लेबाजी में रनों के लिए खासा संघर्ष किया है। प्लेइंग इलेवन की बात की जाए, तो दोनों ही टीमों में बदलाव के आसार काफी कम ही नज़र आ रहे हैं। जीत का कॉम्बिनेशन कोई भी टीम नहीं छोड़ना चाहती है। क्रुणाल पांड्या और रोहित शर्मा दोनों ही कप्तानों का प्रयास यही रहेगा कि संतुलित टीम उतारी जाए। इस मैच में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।
LSG vs MI संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, के गौतम, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, आवेश खान।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ।












Click it and Unblock the Notifications