101 के स्कर पर ऑलआउट हुई लखनऊ, कोहली ने अकेले बनाए थे 101 रन, नवीन-उल-हक को फैंस ने दिखाया आईना
Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians, Eliminator: बैंगलोर की हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी का मजाक उड़ाया था। जिसका जवाब अब फैंस की तरफ से उन्हें मिल रहा है।

LSG vs MI, Eliminator, Indian Premier League 2023: आईपीएल 2023 से लखनऊ सुपर जायंट्स भी बाहर हो गई है। लखनऊ से पहले आरसीबी की टीम अपना आखिरी मुकाबला गुजरात के खिलाफ हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई थी। आरसीबी के बाहर होने के बाद लखनऊ के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जो काफी वायरल हुआ था।
नवीन ने उड़ाया था आरसीबी का मजाक: बैंगलोर की हार के बाद अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने अपनी खुशी का इजिहार सोशल मीडिया के जरिए किया था। कोहली की टीम की हार के बाद नवीन उल हक ने इंस्टाग्राम स्टोरी में मजाकिया मीम शेयर किया था। इस मीम के जरिए नवीन ने विराट कोहली पर निशान साधा था।
फैंस ने दिखाया आईना: बुधवार रात को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी मुंबई के खिलाफ हारकर आईपीएल से बाहर हो गई। लखनऊ के बाहर होते ही फैंस ने नवीन उल हक को निशाने पर ले लिया। सोशल मीडिया पर नवीन उल हक को लेकर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। 183 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ की पूरी टीम 101 रनों पर ढेर हो गई थी।
विराट ने अकेले बनाए थे इतने रन: अपने अंतिम मैच में विराट कोहली ने अकेले 101 रनों की पारी खेली थी। गुजरात के खिलाफ कोहली द्वारा खेली गई यह पारी टीम को भले ही जीत नहीं दिला सकी। लेकिन फैंस कोहली के शतक से बेहद खुश नजर आए। फैंस नवीन उल हक को टैग करते हुए याद दिला रहे हैं कि जितने रनों पर उनकी टीम ऑल आउट हुई, उतने रन तो कोहली अकेले मार देते हैं।
फैंस ने लिए मजे: नवीन उल हक को पिछले कुछ मैचों में फैंस की हूटिंग का शिकार होना पड़ रहा है। मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान भी फैंस कोहली-कोहली का नारा लगाकर नवीन से मजे लेने का काम कर रही थी। फैंस नवीन और गंभीर को चिढ़ाने के लिए कोहली-कोहली चिल्ला रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications