LSG vs CSK: धोनी को मॉरिसन ने किया संन्यास के लिए सवाल, माही ने दिया तगड़ा जवाब

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर लगाई जा रही अटकलों का उन्होंने इस बार शानदार जवाब दिया है। लखनऊ के खिलाफ टॉस के समय ऐसा देखने को मिला।

MS Dhoni

LSG vs CSK, MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के अंतिम आईपीएल सीजन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। धोनी ने भी एक या दो मौकों पर अपने बयानों से यह दर्शाया है कि शायद यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है। इस बीच धोनी की तरफ से एक बार फिर से इसी मामले को लेकर बयान आया है और यह अलग है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस के दौरान धोनी ने एक अहम बात कही। टॉस पर डैनी मॉरिसन थे और वह अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने धोनी से अंतिम सीजन के बारे में पूछ लिया। इसके बाद माही की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई और यह काफी हास्यास्पद थी।

धोनी के बयान से माहौल मजाकिया हो गया। धोनी से मॉरिसन ने पूछा कि यह आपका अंतिम सीजन है, जैसा लग रहा है। इस पर धोनी ने हँसते हुए कहा कि यह निर्णय आपने ले लिया कि मेरा आखिरी संस्करण है। धोनी की मुस्कान छूट गई। मॉरिसन भी हँसने लगे और पब्लिक स्टैंड्स की तरफ देखकर मॉरिसन कहते हैं कि धोनी अगले साल भी आने वाले हैं।

इससे पहले एकाना स्टेडियम में धोनी को सम्मानित किया गया। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने धोनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। लखनऊ सुपर जायन्ट्स के कप्तान केएल राहुल चोट के कारण नहीं खेल रहे, उनकी जगह कप्तानी का जिम्मा क्रुणाल पांड्या को दिया गया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान) डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीषा पथिराना, महेश तीक्ष्णा।

लखनऊ सुपर जायंट्स: काइल मेयर्स, मनन वोहरा, कर्ण शर्मा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+