LSG vs CSK Match Winner Prediction: दोनों टीमों की स्थिति एक जैसी, कौन मारेगा आज बाजी
IPL 2023 Today Match win Prediction: आज आईपीएल के इस दिलचस्प मुकाबले में दोनों टीमों की हालत एक जैसी है। ऐसे में कौन होगा सीएसके और एलएसजी में आज के मैच का विजेता

Winner Predicton in Hindi: आईपीएल 2023 में आज 45वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच है। दोनों के ही अंक तालिका में नौ मैचों में पांच मैच जीतकर 10-10 अंक है। यह मुकाबला इन टीमों के लिए प्ले ऑफ समीकरण के लिए महत्वपूर्ण है। सच यह है कि अब आने वाले सभी मुकाबले अपने आप में अहम होने जा रहे हैं।
हेड टू हेड- दोनों टीमों के हेड हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इनके बीच अभी तक दो मुकाबले हुए हैं जिसमें एक बार लखनऊ की टीम और दूसरी बार चेन्नई की टीम जीतने में कामयाब रही है। इसी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ को मात दी थी।
हालिया फॉर्म की बात करें तो दोनों ही टीमें ऊपर नीचे का सफर बहुत तेजी से तय कर रही है। लखनऊ की टीम को पिछले 5 मैचों में केवल 2 जीत मिली है तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद लगातार दो मैच हार चुकी है।
दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार कर आ रही है तो फॉर्म के हिसाब से भी यह करीब एक जैसी टीमें है।
होम रिकॉर्ड- लखनऊ की टीम ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपने पिछले तीन मैच लगातार हारे हैं। पिछले मुकाबले में वे 136 रनों का टारगेट भी चेज नहीं कर पाए थे। इस मैदान पर राहुल एंड कंपनी की फॉर्म चिंता का विषय है।
इसके अलावा आज कप्तान केएल राहुल का खेलना भी बहुत मुश्किल है जिनको पिछले मैच में चोट लगी थी। बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं कि कुणाल पांड्या आज के मुकाबले में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
यह पिच लो स्कोरिंग रहती है जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स के पास तीन बढ़िया स्पिनर मौजूद है। अनुभव के मामले में भी सीएसके के पास कोई कमी नहीं है और वह धीमी पिचों पर बढ़िया प्रदर्शन करने की आदी रहे हैं। लेकिन आज के मैच में जिस तरह से बारिश का साया है उसके हिसाब से पिच का मिजाज भी बदल सकता है।
कौन होगा विजेता- अब तक की जानकारी बताती है आज के मैच में क्लियर विनर घोषित करना आसान नहीं है क्योंकि दोनों ही टीमें बहुत ज्यादा एक जैसी स्थिति में हैं। लेकिन केएल राहुल के ना खेलने से लखनऊ पर फर्क पड़ेगा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभव और कप्तान धोनी की मौजूदगी को देखते हुए सीएसके पर दांव लगाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications