LSG vs CSK Match: चेन्नई के खिलाफ होमग्राउंड में लखनऊ को दिखाना होगा दम, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग 11
IPL 2023 LSG vs CSK: आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई और लखनऊ की टीमें खेलने जा रही है। आइए देखते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

IPL 2023 CSK vs LSG: आईपीएल के 16वे सीजन में आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होगी। लखनऊ और चेन्नई दोनों ही टीमें सीजन में प्लेऑफ में जाने के लिए बड़ी नाजुक स्थिति में है।
वैसे तो यह दोनों अंक तालिका में टॉप 4 टीमों में है लेकिन इन्होंने अपने 9 में से पांच मैच जीते हैं और इस समय आईपीएल की 5 टीमें 9 में से 5 मैच जीतकर एक-दूसरे से होड़ कर रही हैं। ऐसे में अब हर मैच काफी मायने रखेगा और लखनऊ की टीम चाहेगी कि वह अपने घरेलू मैदान पर चल रहा हार का सिलसिला तोड़े लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने यह सब इतना आसान नहीं होने वाला है।
लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल की चोट के चलते इस बात की संभावनाएं कम हैं कि यह खिलाड़ी आज के मैच में खेलने के लिए उतरेगा और उनकी जगह पर कुणाल पांड्या कप्तानी कर सकते हैं। राहुल को पिछले मैच में फील्डिंग करते हुए चोट लग गई थी। राहुल की गैरमौजूदगी का मतलब होगा क्विंटन डी कॉक की वापसी संभव है जिन्होंने अब तक एक भी मैच सीजन में नहीं खेला है।
इस बात की संभावना है कि क्विंटन डिकॉक के लिए जगह बनाने के लिए नवीन उल हक जैसे इनफॉर्म तेज गेंदबाज को बाहर का रास्ता देखना पड़े और भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान की एंट्री प्लेइंग इलेवन में हो जाए।
इसके अलावा टीम के एक और गेंदबाज जयदेव उनादकट चोटिल हो चुके हैं। उनको प्रैक्टिस के दौरान कोहनी में चोट लगी है जिसके लिए उन्हें स्कैन के लिए मुंबई भेजा गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स- वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में अभी भी स्पष्ट नहीं है कि बेन स्टोक्स अपनी इंजरी से पूरी तरह रिकवर कर पाए हैं या नहीं। वह काफी महंगे खिलाड़ी रहे हैं और उनसे इस सीजन में बहुत प्रभाव छोड़ने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अभी तक इस ऑलराउंडर को लेना चेन्नई के लिए बुरे सपने जैसा ही साबित हुआ है।
सीएसके की टीम इसके बावजूद कुछ बढ़िया जीत दर्ज करने में कामयाब रही है और वे पिछले कुछ मैचों में लगभग एक जैसी टीम उतार रहे हैं। उम्मीद है कि आज भी उसी तरह की टीम देखने के लिए मिल सकती है।
आज के मैच की डिटेल-
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला आज दोपहर 3:30 पर होगा।
लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला लखनऊ की भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम से मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए आसानी से देख सकते हैं। अगर टीवी पर ये मुकाबला देखना है तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध रहेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स (संभावित प्लेइंग 11)- रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और कीपर), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।
लखनऊ सुपर जायंट्स (संभावित प्लेइंग 11)- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा।












Click it and Unblock the Notifications