LSG vs CSK Pitch and Weather: क्या कहता है पिच और मौसम का मिजाज, मैच के दौरान बारिश के हैं चांस
IPL 2023 Today Match: आईपीएल के डबल हेडर में आज पहला मुकाबला एलएसजी और लखनऊ और चेन्नई के बीच है जो इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। बारिश की संभावनाओं के बीच आइए देखते हैं मौसम और पिच दोनों का मिजाज क्या कहता है।

LSG vs CSK Match Pitch and Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला है। यह इस सीजन का 45वां मैच है जो लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है।
मेजबान लखनऊ की टेंशन यही होनी चाहिए कि वह अपने पिछले तीन मैच अपने होम ग्राउंड पर हार चुके हैं। केएल राहुल एंड कंपनी बहुत अच्छी स्थिति में होती अगर वह घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना जानती। उनके सामने आज वो टीम है जो अपने घर पर बहुत बढ़िया क्रिकेट खेलती है और वह है चेन्नई सुपर किंग्स।
पिच रिपोर्ट- अगर पिच की बात करें तो एक और लो स्कोरिंग मुकाबला देखने के लिए मिलने की उम्मीद है। पिछले दो मैच यहां पर काफी लो स्कोरिंग रहे हैं। खासकर पिछला मैच जो दोपहर को हुआ था। वहां पर गुजरात टाइटंस ने 135 रनों के टारगेट को भी डिफेंड कर दिया था।
उस लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी की टीम 14 ओवर में 100 रन बना चुकी थी लेकिन फिर भी हार गई थी। यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पिछले 5 मैचों में तीन जीते हैं। हालांकि आज के मैच में पिच थोड़ा अलग बर्ताव भी कर सकती है क्योंकि थंडरस्टोर्म की भविष्यवाणी की गई है, वह भी मैच के समय में, जिससे मुकाबले पर असर पड़ सकता है।
उत्तर भारत में वैसे भी इस समय काफी बारिश हो रही है। इसके चलते आज जीतने वाली टीम के कप्तान के दिमाग में पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन रह सकता है।
मौसम का मिजाज- मौसम की बात करें तो इसका मिजाज थोड़ा बिगड़ा हुआ नजर आता है जहां पर बारिश की भविष्यवाणी की गई है। टेंपरेचर निश्चित तौर पर कम ही देखने को मिलेगा जो 21 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की रफ्तार 4 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी जबकि बारिश की भविष्यवाणी के चलते हवा में नमी की मात्रा 90 से 98% रहेगी।
दोपहर में रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद ज्यादा है। भविष्यवाणी कुछ इस तरह से है कि दोपहर के समय 70% तक बादल छाए रहेंगे जबकि 7.6 एमएम बारिश की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications