LSG vs CSK: बारिश की भेंट चढ़ा लखनऊ-चेन्नई मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

LSG vs CSK Match: चेन्नई और लखनऊ के बीच मैच के दौरान एक पारी भी पूरी तरह से नहीं खेली जा सकी। मुकाबला जोरदार बारिश की भेंट चढ़ गया।

LSG vs CSK

LSG vs CSK: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों टीमों को इस मुकाबले से 1-1 अंक मिला है। दो घंटे से भी ज्यादा समय तक बारिश के कारण गेम रुका रहा। इसके बाद इस मैच को रद्द करने का निर्णय लिया गया।

लखनऊ की बैटिंग के दौरान अंतिम ओवर में बारिश आई। लखनऊ ने 19।2 ओवर में 7 विकेट पर 125 रनों का स्कोर बनाया। आयुष बदोनी ने नाबाद फिफ्टी जमाई। इसके बाद बारिश से मैच रोक दिया गया। बाद में निर्धारित समय तक मैच शुरू नहीं होने से इसे रद्द कर दिया गया।

टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। यह फैसला सही साबित हुआ। चेन्नई ने लखनऊ को नियमित अंतराल पर झटके दिए। लखनऊ की आधी टीम 44 के कुल स्कोर पर ही आउट हो गई थी। बाद में एक बेहतरीन भागीदारी देखने को मिली।

लखनऊ की आधी टीम आउट होने के बाद निकोलस पूरन और आयुष बदोनी ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। पूरन 20 के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन ब्दोनो टिके रहे और 30 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। बारिश के समय वह 59 के स्कोर पर नाबाद रहे।

बारिश के बाद कम से कम 5 ओवरों का गेम शुरू करने के समय तक इंतजार किया गया। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। अंत में दोनों टीमों को 1-1 अंक देते हुए मुकाबला रद्द करने की घोषणा कर दी गई। इस तरह फैन्स को निराशा हुई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान) डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीषा पथिराना, महेश तीक्ष्णा।

लखनऊ सुपर जायंट्स: काइल मेयर्स, मनन वोहरा, कर्ण शर्मा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+