LSG vs CSK: टेस्ट के अंदाज में जडेजा की गेंद ले उड़ी विकेट, स्टोइनिस देखते रह गए, देखें वीडियो

LSG vs CSK Match: रविन्द्र जडेजा की गेंद में इतना टर्न था कि स्टोइनिस को कुछ समझ नहीं आया। गेंद तेजी से उनका विकेट ले उड़ी।

LSG vs CSK

LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में बारिश का खलल देखने को मिला। हालांकि पिच गेंदबाजों के लिए मददगार है और बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने पिच की स्थिति को देखते हुए जल्दी ही स्पिनरों को आक्रमण पर लगा दिया और यह रणनीति काम भी कर गई। मोईन अली और रविन्द्र जडेजा को विकेट मिले। जडेजा ने मार्कस स्टोइनिस को कुछ इस तरह आउट किया कि बल्लेबाज को भरोसा ही नहीं हो पाया।

सातवें ओवर की चौथी गेंद पर स्टोइनिस क्लीन बोल्ड हुए। जडेजा की गेंद लेग स्टंप पर टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज का ऑफ़ स्टंप लेकर उड़ गई। स्टोइनिस उसको डिफेन्स के अंदाज में खेलना चाहते थे लेकिन गेंद तेजी से निकल गई। आम तौर पर इस तरह के विकेट टेस्ट क्रिकेट में देखने को मिलते हैं।

आउट होने के बाद स्टोइनिस सोच में पड़ गए कि मैं कैसे आउट हो गया। वह खड़े होकर देखते रहे। उनको भरोसा ही नहीं हो पा रहा था कि सच में गेंद ने इतना टर्न प्राप्त किया है। जडेजा ने यह कमाल करते हुए स्टोइनिस को 6 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो गया।

लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। आधी टीम महज 44 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी। इसके बाद आयुष बदोनी ने धमाका किया और 30 गेंदों में ही फिफ्टी जमा दी। निकोलस पूरन और आयुष बदोनी के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। तब टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+