LSG vs CSK: आयुष बदोनी की जोरदार फिफ्टी, बारिश ने किया अंतिम ओवर में खेल खराब
LSG vs CSK Match: लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरफ से फ्लॉप हो गई। आयुष बदोनी ने टीम को मुश्किल स्थिति में संभाला।

LSG vs CSK: बारिश से प्रभावित मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की बैटिंग के दौरान खेल रोकना पड़ा। लखनऊ ने 19.2 ओवरों के खेल में 7 विकेट पर 125 का स्कोर बनाया। आयुष बदोनी फिफ्टी जड़ने के बाद 59 के स्कोर पर नाबाद रहे। बारिश रुकने का इंतजार करने के बाद मैच रद्द कर दिया गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे काइल मेयर्स का बल्ला इस बार नहीं चल पाया। मेयर्स महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मोईन अली ने अपना शिकार बनाया।
धीमे विकेट को देखते हुए धोनी ने जल्दी ही स्पिनरों को आक्रमण पर लगा दिया। इसके बाद मनन वोहरा भी तीक्ष्णा का शिकार बन गए। वोहरा ने 10 रन बनाये। यहां से विकेटों की झड़ी सी लग गई। जडेजा ने मार्कस स्टोइनिस को 6 रन पर वापस पवेलियन की राह दिखा दी। कप्तान क्रुणाल पांड्या गोल्डन डक पर आउट हुए।
लखनऊ सुपर जायंट्स अपने 5 विकेट 44 के निजी स्कोर पर गंवाकर मुश्किल में थी। इस समय निकोलस पूरन और आयुष बदोनी ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी निभाई। बाद में पूरन 20 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।
आयुष बदोनी ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाये। वह अपना अर्धशतक पूरा करने में भी सफल रहे। आयुष बदोनी ने महज 30 गेंदों का सामना कर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इसके बाद अंतिम ओवर की दो गेंद डालने पर बारिश से खेल रुका और फिर यह वापस शुरू नहीं हुआ।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान) डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीषा पथिराना, महेश तीक्ष्णा।
लखनऊ सुपर जायंट्स: काइल मेयर्स, मनन वोहरा, कर्ण शर्मा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।












Click it and Unblock the Notifications