KKR vs SRH: हैदराबाद ने हैरी ब्रूक के शतक की बदौलत केकेआर को दी मात, 23 रनों से जीता मैच

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैदराबाद ने आईपीएल 2023 में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है।

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad

KKR vs SRH, 19th Match, Indian Premier League 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार जीत हासिल की। केकेआर को उसके होमग्राउंड पर हैदराबाद ने केकेआऱ को 23 रनों से हराया। 229 रनों का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 205 रन ही बना सकी।

नाइट राइडर्स की शुरुआत रही थी खराब: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। रहमनुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

वेंकटेश अय्यर का भी नहीं चला बल्ला: पिछले मैच में टीम के लिए कमाल की पारी खेलने वाले वेंकटेश अय्यर का बल्ला भी खामोश रहा। मार्को यानसेन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर केकेआर की कमर तोड़ दी। उन्होंने दूसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर को आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर सुनील नरेन भी एडेन मार्करम को कैच दे बैठे।

राणा और जगदीशन ने संभाली पारी: तीन विकेट गिरने के बाद केकेआर की टीम ने काउंटर अटैक करना शुरू कर दिया। दोनों ने 62 रनों की कमाल की साझेदारी की। जगदीशन 21 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

नीतीश राणा ने खेली कप्तानी पारी: केकेआर के लिए नीतीश राणा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में शानदार 75 रन बनाने का काम किया। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाने का काम किया। राणा की पारी की बदौलत केकेआर ने लंबे समय तक रन रेट को बनाए रखा।

हैदराबाद ने बनाए थे 228 रन: सनराइजर्स के हैरी ब्रूक ने 56 गेंद पर नाबाद 100 रन की बदौलत केकेआर के सामने 219 रनों का लक्ष्य रखा था। ब्रूक ने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। यह आईपीएल के 16वें सीजन का उनका पहला शतक है। कप्तान एडन मार्करम ने भी अर्धशतक जड़ने का काम किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: एन जगदीशन, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मयंक मारकंडे, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+