KKR vs GT Fantasy Tips: कौन साबित हो सकते हैं आज के टॉप बॉलर और ऑलराउंडर
RR vs KKR Match Prediction: आईपीएल के मौजूदा सीजन के 56वें मैच में केकेआर और आरआर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। आइए देखते हैं कौन बेस्ट ऑलराउंडर और बेस्ट बॉलर साबित हो सकता है।

KKR vs RR Top Bowler and All Rounders: आईपीएल 2023 में आज राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए एक अहम मुकाबला है। अगर राजस्थान इस मैच को भी हार जाते हैं तो यह उनके लिए लगातार चौथी हार होगी और प्लेऑफ में पहुंचने की राह और मुश्किल हो जाएगी।
दूसरी और केकेआर की टीम शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद संभलने लगी है और अपने होम ग्राउंड पर आज का मैच खेलने की ओर देख रही है। देखते हैं इस मैच में सर्वाधिक विकेट कौन ले सकता है
1. युजवेंद्र चहल- चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं और आईपीएल में उनकी बेस्ट बॉलिंग कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ही आई थी, जो 40 रन देकर पांच विकेट है।
2. हर्षित राणा- यह नया तेज गेंदबाज डेथ ओवर में काफी बढ़िया बॉलिंग कर रहा है और उन्होंने पिछले तीन मैचों में कसी हुई गेंदबाजी के साथ चार विकेट चटकाए हैं। इस बॉलर को अभी तक हर मैच में विकेट मिला है।
3. वरुण चक्रवर्ती- चक्रवर्ती अपनी बेहतरीन फॉर्म में वापस आ चुके हैं और वे लगातार विकेट ले रहे हैं। उन्होंने केकेआर के लिए अभी तक 17 विकेट ले लिए हैं जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बेस्ट विकेट है। वरुण की खासियत है कि पारी में कभी भी किसी भी समय आ सकते हैं।
आईपीएल 2023 मैच- 56 राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स टॉप ऑलराउंडर-
रविचंद्रन अश्विन- ये राजस्थान रॉयल्स के सबसे कंजूस गेंदबाज रहे हैं और अभी तक उन्होंने 14 विकेट भी झटक लिए हैं। ऐसे में नजर उन पर भी बनी रहेगी।
आंद्रे रसेल- रसेल धीरे-धीरे अपनी बल्लेबाजी में वापस आ रहे हैं और उन्होंने पिछले मैच में दिखाया था कि वे क्या कर सकते हैं जहां उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा वे गेंदबाजी में भी योगदान कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications