KKR vs RR Match: दोनों टीमों के प्रीमियर पेसर फिट, जानिए कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

KKR vs RR Possible 11 in Hindi: आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे होगी आज की प्लेइंग इलेवन

IPL 2023 KKR vs RR Match 56th

RR vs KKR Possible 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज जब राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना 12वां मैच खेलने के लिए कोलकाता के ईडन गार्डंस में केकेआर के खिलाफ उतरेगी तब उनके सामने लगातार हार के सिलसिले को तोड़ने की बड़ी चुनौती रहेगी।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले तीन मैच हारे हैं और वह अंक तालिका में टॉप के स्थान से पांचवी नंबर पर खिसक चुके हैं। इस टीम में आज ट्रेंट बोल्ट की वापसी हो सकती है जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चोट के चलते पिछला मुकाबला नहीं खेला था।

बोल्ट के आने से टीम को निश्चित तौर पर मजबूती मिलती है तो वही देखने वाली बात होगी कि अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए राजस्थान की टीम जो रूट को जगह देगी या गेंदबाजी में एडम जांपा को मौका मिलेगा।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में बदलाव की गुंजाइश कम ही दिखाई देती है। हालांकि उमेश यादव अब फिट लग रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने पिछले तीन मैच हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते नहीं खेले थे लेकिन उन्हें आज के मुकाबले से पहले नेट सेशन में पूरे दिन पूरे रन-अप के साथ गेंदबाजी करते हुए देखा गया।

इस दौरान वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसैल, सुनील नरेन और हर्षित राणा गेंदबाजी करा रहे थे लेकिन वैभव अरोरा दिखाई नहीं दिए। उमेश यादव की आज वापसी हो सकती है। बाकि इस टीम में बदलाव की गुंजाइश कम ही दिखाई देती है। सुयश शर्मा और जेसन रॉय टीम के इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल होंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। 12- सुयश शर्मा

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और कीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 12- कुलदीप यादव

आईपीएल 2023 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पूरी टीम-

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni ने की अपनी गेंदबाजों की तारीफ, मैच जीतने के बाद कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और कीपर), जोस बटलर, जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, मुरुगन अश्विन, संदीप शर्मा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, एडम ज़म्पा, रियान पराग , ओबेड मैककॉय, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, आकाश वशिष्ठ, केसी करियप्पा, केएम आसिफ, कुलदीप सेन, डोनावोन फरेरा, अब्दुल बासित, कुणाल सिंह राठौर, जेसन होल्डर

    कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (कीपर, नितीश राणा (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जेसन रॉय, अनुकुल रॉय, एन जगदीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, मनदीप सिंह, जॉनसन चार्ल्स, डेविड विसे, आर्या देसाई, टिम साउदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+