IPL 2023: आज KKR और RCB के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट, कैसी होगी प्लेइंग 11

IPL 2023 का नौवां मुकाबला बुधवार को केकेआर (KKR) और आरसीबी (RCB) के बीच खेला जाएगा। आरसीबी का प्रयास दूसरी जीत का रहेगा। दूसरी तरफ केकेआर को अपनी पहली जीत की तलाश रहेगी।

IPL 2023 KKR vs RCB

KKR vs RCB Pitch and Weather Report in Hindi: पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में हार के बाद अब केकेआर की टीम अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। केकेआर को जीत की तलाश रहेगी। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में पराजित किया था। ईडन गार्डंस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर हो सकती है।

पिछले मुकाबले में केकेआर को पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत पराजित किया था। ऐसे में इस बार केकेआर का प्रयास रहेगा कि पूर्ण मुकाबले को जीतकर दो अहम अंक अर्जित किये जाएं। आरसीबी की टीम हर विभाग में धाकड़ दिख रही है। मुंबई इंडियंस को हराने के बाद टीम का उत्साह चरम पर है।

केकेआर बनाम आरसीबी के बीच मैच में कैसा रहेगा मौसम

कोलकाता के मौसम की रिपोर्ट्स की मानें तो एक फुल गेम देखने को मिलने वाला है। मौसम को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। आसमान साफ़ रहेगा। हालांकि थोड़ी नमी देखने को मिल सकती है। शाम को ओस का प्रभाव रहेगा।

ईडन गार्डंस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डंस की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहेगी। हालांकि शुरू में इस पर गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। मैच आगे बढ़ने के साथ बैटिंग आसान रहेगी। शाम के समय ओस गिरने से गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्पिनरों को सतह से मदद मिलने के आसार रहेंगे।

जहाँ तक इस वेन्यू पर हुए आईपीएल मैचों की बात है, तो कुल 77 मैच अब तक खेले गए हैं और बाद में खेलने वाली टीम ज्यादा बार जीती है। चेज करने वाली टीम को 45 मैचों में जीत मिली है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 31 मैचों में जीत मिली है। टॉस जीतकर गेंदबाजी करना का निर्णय लिया जा सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन
केकेआर: नितीश राणा (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज़, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, टिम साउदी और वरुण चक्रवर्ती।

आरसीबी: फाफ डू प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, मिचेल ब्रेसवेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और आकाश दीप।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+