KKR vs PBKS: रिंकू सिंह ने अंतिम गेंद पर पीट दिया तो रो पड़े अर्शदीप सिंह, देखें वायरल वीडियो

KKR vs PBKS: केकेआर ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज कर ली। इसके बाद अर्शदीप सिंह की आँखों में आंसू आ गए। वह घुटनों के बल नीचे बैठ गए।

KKR vs PBKS

KKR vs PBKS, Arshdeep Singh: रिंकू सिंह के रूप में केकेआर की टीम को एक शानदार फिनिशर मिल गया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में नितीश राणा और आंद्रे रसेल हीरो थे लेकिन रिंकू ने असली खेल किया। उन्होंने अर्शदीप सिंह को अंतिम गेंद पर चौका जड़ते हुए केकेआर को जीत दिला दी।

हालांकि अंतिम गेंद पर केकेआर को मुकाबला जीतने के लिए दो रनों की दरकार थी। रिंकू ने गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजते हुए पूरे चार रन अपने खाते में जोड़े। इसके बाद वह ख़ुशी से उछल गए। केकेआर के फैन्स भी स्टेडियम में चुप नहीं थे और जमकर ख़ुशी मनाई।

जीत की ख़ुशी के दौरान कोई मायूस भी था और वह थे अर्शदीप सिंह। अर्शदीप सिंह ही वह गेंदबाज थे जिनको रिंकू ने अंत में चौका जमाया था। रिंकू जश्न मना रहे थे लेकिन अर्शदीप सिंह लगभग रो पड़े थे। वह घुटनों के बल नीचे बैठ गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हालांकि अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था लेकिन रिंकू सिंह ने मामला खराब कर दिया। पंजाब किंग्स से पिछले मैच में मिली हार का बदला भी केकेआर ने ले लिया। प्लेऑफ़ की दौड़ भी अब काफी दिलचस्प हो चली है।

पंजाब किंग्स ने एक खराब शुरुआत के बाद भी बेहतरीन स्कोर हासिल कर लिया। पहले खेलते हुए पंजाब ने 7 विकेट पर 179 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। पंजाब के कप्तान शिखर धवन के बल्ले से 57 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। जितेश शर्मा और शाहरुख़ खान ने भी 21-21 रनों की पारियां खेली।

जवाब में खेलते हुए केकेआर के लिए नितीश राणा और आंद्रे रसेल ने धमाका कर दिया। राणा के बल्ले से 38 गेंदों में 51 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा आंद्रे रसेल ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों की तूफानी पारी खेली। रिंकू सिंह 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+