IPL 2023: केकेआर ने किया मोहन बागान के आरोपों पर पलटवार, दिया यह तगड़ा जवाब

केकेआर और लखनऊ के बीच मैच के दौरान फैन्स को जर्सी के कारण रोकने का आरोप मोहन बागान ने लगाया था।

KKR

KKR Replied to Mohun Bagan Accusations: हाल ही में केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। इसमें कोलकाता के फुटबॉल क्लब मोहन बागान को 100 साल पूरे होने पर लखनऊ की तरफ से ट्रिब्यूट दिया गया था। लखनऊ ने ग्रीन और मैरून रंग की जर्सी पहनी थी। क्लब ने केकेआर पर मैनेजमेंट की कमी का आरोप लगाया।

मोहन बागान की तरफ से कहा गया कि हमारे फैन्स को स्टेडियम में नहीं जाने दिया गया क्योंकि वे क्लब की जर्सी में थे। सोशल मीडिया पर आरोप लगाया गया था कि केकेआर की तरफ से मैनेजमेंट ठीक नहीं था। इसके बाद अब फ्रेंचाइजी की तरफ से भी पलटवार किया गया है।

केकेआर ने कहा कि स्टेडियम में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हमें बताया गया था कि कुछ लोगों ने वहां आकर एम्बुश मार्केटिंग (प्रतिद्वंद्वी कम्पनी का प्रचार) करने का प्रयास किया था। इसे आईपीएल पॉलिसी के अनुसार एंटी एम्बुश मार्केटिंग टीम द्वारा रोक दिया गया।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने कहा भी कहा कि फैन्स को रोकने की बात कहते हुए मिसलीड करने वाली ख़बरें सामने आ रही है। केकेआर हर मैच में स्टेडियम को फुल हाउस रखने के लिए सभी फैन्स का आभार प्रकट करती है। हम सबसे ज्यादा फैन्स वाली टीमों में एक हैं, कभी किसी का अनादर नहीं करते।

इससे पहले मोहन बागान की तरफ से कहा गया कि केकेआर ने स्टेडियम में मोहन बागान के समर्थकों को इसलिए स्टेडियम में नहीं जाने दीया, क्योंकि उन्होंने क्लब की जर्सी पहनी थी। लखनऊ ने ग्रीन और मैरून रंग की जर्सी पहनी थी, यह एक ख़ास मुकाबला था।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में लखनऊ ने रोमांचक जीत हासिल की थी। लखनऊ ने मेजबान केकेआर को 1 रन से हरा दिया। इस जीत के कारण लखनऊ अब प्लेऑफ़ में है। केकेआर की टीम पहले ही प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+