IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के लीग स्टेज में ही बाहर होने के 4 बड़े कारण

IPL 2023 Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ से सनराइजर्स हैदराबाद के बाहर होने के क्या कारण रहे

elimination of Sunrisers Hyderabad

आईपीएल 2023 (IPL 2023) से दिल्ली कैपिटल्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम भी बाहर हो गई है। इस टीम के अभी दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं लेकिन प्लेऑफ की रेस से तभी बाहर का रास्ता दिख गया था जब वे 15 मई की रात गुजरात टाइटंस के हाथों हारे। आइए देखते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेऑफ में ना पहुंचने के क्या कारण रहे।

बड़े बल्लेबाजों की खराब फॉर्म-

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में हेनरिक क्लासेन को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने दिक्कत महसूस की। हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में खरीदकर इस बार बड़ा हंगामा बरपाया गया लेकिन इस खिलाड़ी ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में शतक को छोड़कर पूरे सीजन में कुछ नहीं किया।

यहां तक कि उन्हें बाद के कुछ मैचों में बाहर भी बिठाना पड़ा। हैरी ने 9 मैचों में 20.38 की औसत के साथ 163 रन बनाए। यही हाल उनके कप्तान एडन मार्क्रम का रहा जिन्होंने 11 मैचों में 21.0 की औसत से 217 रन बनाए।

हद तब हो गई जब भारत के विश्वसनीय बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी और मयंक अग्रवाल भी कुछ खास नहीं कर पाए। त्रिपाठी ने 12 मैचों में 258 रन बनाए जिसमें उनका औसत 23.45 का रहा। मयंक अग्रवाल की स्थिति और भी खराब रही जिन्होंने 9 मैचों में 20.77 की औसत से 187 रन बनाए। ऐसे प्रदर्शन से कोई भी टीम नहीं जीत सकती है।

गेंदबाजी का बुरा हाल-

बॉलिंग का हाल और भी बदतर रहा क्योंकि भुवनेश्वर कुमार जैसा गेंदबाज एक मुकाबले को छोड़कर सीजन में फीका ही साबित हुआ। भुवनेश्वर ने 15 मई की रात 5 विकेट चटकाए जिसके चलते वे 12 मैचों में 14 विकेट लेकर 12वें स्थान पर है वरना उनकी स्थिति और बुरी थी।

उमरान मलिक इस पूरे सीजन के सबसे फ्लॉप गेंदबाजों में एक शामिल हुए। पिछले सीजन में वे एक सुपरस्टार बॉलर थे। मलिक ने 7 मैचों में 5 विकेट चटकाए और उनका इकोनामी रेट 10.35 का रहा। टी नटराजन से 'यॉर्कर किंग' वाली उम्मीद थी लेकिन वह 11 मैचों में 9 विकेट ले पाए और उनका इकोनमी रेट 9.17 का रहा।

सिर्फ मयंक मारकंडे ही कुछ हद तक चमक पाए जिन्होंने 10 मैचों में 7.89 के इकोनामी रेट से 12 विकेट लिए। कोई टीम सिर्फ एक अंडरडॉग बॉलर के दम पर प्रदर्शन नहीं कर सकती।

कोचिंग स्टाफ क्या कर रहा था?

जब सनराइजर्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में गुजरात के हाथों हारने वाली थी तो एसआरएच के हेड कोच ब्रायन लारा डगआउट में बैठे हुए हंस रहे थे जिसने फैंस को काफी गुस्सा दिलाया। कई लोगों की लारा की कोचिंग समझ में नहीं आई है जिसमें साइमन डूल भी शामिल हैं।

कल हुए मुकाबले तक भी इस टीम की प्लेइंग इलेवन सेट ही नहीं थी। राहुल त्रिपाठी को विफलताओं के बावजूद बार-बार खिलाया जाता रहा। ग्लेन फिलिप को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच जिताने वाले प्रदर्शन के बाद बाहर कर दिया गया।

उमरान मलिक को ज्यादा मौके नहीं दिए गए। उनके ऊपर बिल्कुल विश्वास नहीं किया गया जिससे तेज गेंदबाज का कॉन्फिडेंस कम हुआ। इन सब चीजों ने कोचिंग पर सवाल खड़े गए।

जीते हुए मैचों को गंवाना-

सनराइजर्स हैदराबाद कम से कम तीन मैच सीजन में ऐसे हारी जिसमें वे जीत सकते थे। ये मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ थे। इन मैचों में हैदराबाद वहां से फिसरी जहां उनके पैर मजबूती से जम रहे थे।

आईपीएल 2023 में सनराइजर्स कप्तानी, कोचिंग, स्टार खिलाड़ी और मैनेजमेंट के स्तर पर बुरी तरह फेल हुई जिसके नतीजे में प्लेऑफ से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+