SRH Vs LSG: गौतम गंभीर के सामने फैंस ने लगाए 'कोहली कोहली' के नारे, नो-बॉल विवाद से दिखे मायूस
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच गौतम गंभीर को हैदराबाद में फैंस द्वारा ट्रोल किया गया।

SRH vs LSG, 58th Match, Indian Premier League 2023: सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घर पर लखनऊ के हाथों हार का सामना करना पडा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को सात विकेट से मात दे दी।
7 विकेट से मिली जीत: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निकलोस पूरन और मार्क्स स्टोइनिस की तेज तर्रार पारी की बदौलत धमाकेदार जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
नो बॉल पर विवाद: इस मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आवेश की फुलटॉस गेंद पर अब्दुल समद ने एक रन लिया। गेंद समद के कमर से ऊपर थी, जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया। लखनऊ ने रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर ने इसे फेयर डिलीवरी करार दिया। जिसके बाद फैंस ने मैदान पर शोर मचाना शुरू कर दिया।
मैदान पर लगे कोहली कोहली के नारे: अंपायर के इस फैसले के बाद खेल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। दर्शकों ने मैदान पर कुछ फेंक दिया। जिसके बाद मैदानी अंपायर लखनऊ के डगआउट के करीब पहुंच गए। इस दौरान गौतम गंभीर भी मैदान पर नजर आए। गंभीर को देखकर फैंस ने जोर-जोर से कोहली-कोहली का नारा लगाना शुरू कर दिया।
गंभीर को किया ट्रोल: सनराइजर्स के दर्शक लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर को देखकर जोर-जोर से कोहली-कोहली के नारे लगाते रहे। फैंस विराट कोहली का नाम लेकर गंभीर को चिढ़ा रहे थे। जिसे सुनने के बाद गंभीर भी गुस्से में नजर आए। सोशळ मीडिया पर गंभीर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
लखनऊ ने किया ट्वीट: इस घटना के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया। लखनऊ ने सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद के मजे लेने का काम किया। लखनऊ ने लिखा कि हर बार नो-बॉल नहीं मिलता। लखनऊ के इस ट्वीट पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications