IPL 2023 Harry Brook: अंग्रेज बल्लेबाज के तौर आईपीएल के तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं हैरी ब्रूक
IPL in Hindi: आईपीएल में एक अंग्रेज बल्लेबाज के तौर पर जोस बटलर ने गजब के रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए हैं। हैरी ब्रूक एक ऐसे बल्लेबाज नजर आए हैं जो इंग्लिश बैटर के तौर पर आईपीएल में तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

IPL 2023 Harry Brook: आईपीएल 2023 में हैरी ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जिस तरह से 55 गेंदों पर नॉटआउट 100 रनों की पारी खेली थी उसने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को काफी तसल्ली दी होगी क्योंकि इस खिलाड़ी को एसआरएच ने 13.25 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था।
हालांकि इस पारी के अलावा ब्रूक अभी तक बाकी मैचों में विफल रहे हैं और आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पिनरों की मददगार पिच पर उनकी असली परीक्षा होनी है। अगर वे स्पिन के खिलाफ थोड़ा और काम करें तो निश्चित तौर पर आईपीएल जैसी लीग में लगभग हर मैच में रन बनाने की काबिलियत रखते हैं।
ऐसी काबिलियत एक ही अंग्रेज खिलाड़ी में दिखाई है और भी हैं जोस बटलर। लेकिन हैरी नई प्रतिभा है और उनमें जबरदस्त प्रतिभा मौजूद है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह एक अंग्रेज खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
1. एक पारी में अंग्रेज बल्लेबाज के तौर पर सबसे तेज स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड- हैरी आईपीएल की पारी में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले इंग्लिश बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। ऐसा करने के लिए उनको पावर प्ले में ही तेज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने होंगी।
Recommended Video

अंग्रेज बल्लेबाजों में ये रिकॉर्ड फिलहाल जॉस बटलर के नाम है जिन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली थी। यह 257.969 के स्ट्राइक रेट से खेली गई पारी किसी अंग्रेज बल्लेबाज द्वारा एक आईपीएल इनिंग में बनाया गया सबसे तेज स्ट्राइक रेट है।
2. सीजन में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड- ब्रूक एक अंग्रेज खिलाड़ी द्वारा आईपीएल के सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। वे ओपनिंग में आते हैं और बटलर की तरह उनके पास खेलने के लिए भरपूर मौका होता है। बटलर ने आईपीएल के पिछले सीजन में 4 शतक लगाए थे और ब्रूक चाहे तो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। वे ऐसा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अंग्रेज बल्लेबाज दिखाई दे रहे हैं।
3. आईपीएल में सर्वाधिक रन- हैरी आईपीएल में किसी अंग्रेज बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं जो इस समय जो बटलर के ही नाम है जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 3075 रन बना लिए हैं। ऐसा करने के लिए 32 साल के बटलर को 88 मैच लगे हैं।
हैरी अभी 24 साल के हैं, अगर वे लगातार आईपीएल खेलते रहते हैं तो इस रिकॉर्ड को भी निश्चित तौर पर तोड़ सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि हैरी ब्रूक एक इंग्लिश प्लेयर के तौर पर सेट किए गए जोस बटलर के रिकॉर्ड में किन-किन को तोड़ पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications