IPL 2023: साई सुदर्शन के लिए पांड्या की बड़ी भविष्यवाणी, बोले जल्दी भारत के लिए खेलेंगे
Delhi Capitals vs Gujarat Titans: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराने में साई सुदर्शन की अहम भूमिका रही। हार्दिक पांड्या ने उनको लेकर एक भविष्यवाणी की है।

IPL 2023, DC vs GT: गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया। इसमें कुछ खिलाड़ियों का धाकड़ योगदान रहा। साई सुदर्शन ने गुजरात की टीम को मंजिल तक पहुंचाने में अपना पूरा योगदान दिया। उन्होंने नाबाद फिफ्टी जमाई और टीम को जीत दिला दी। कप्तान हार्दिक पांड्या अपने इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि सुदर्शन अगले दो सालों में भारतीय टीम के लिए भी अच्छा करेंगे।
भारत के लिए अच्छा करेंगे सुदर्शन
मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि साई सुदर्शन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। इसके लिए उनको और सपोर्ट स्टाफ को क्रेडिट मिलना चाहिए। जो भी परिणाम आप देख रहे हैं, यह उनकी कड़ी मेहनत के कारण हुआ है। पिछले 15 दिनों में उनकी मेहनत दिखी है। वह अगले दो सालों में फ्रेंचाइजी और टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
योजना गेम को अंत तक लेकर जाने की थी
साई सुदर्शन ने कहा कि मैं पहली बार इस तरह खेल रहा था इसलिए नर्वस था। मैं सोच रहा था कि क्या करना चाहिए। मैं प्रेशर में नहीं था बल्कि चीजों को केल्क्युलेट कर रहा था। गेंद स्किड कर रही थी और नीचे भी रह रही थी। मैं सही शॉट के बारे में सोच रहा था। मेरी योजना थी कि इस गेम को आगे तक लेकर जाऊं और समाप्त करूँ। शुरुआत में हवाओं के कारण गेंद सीम हो रही थी, इस दौरान खेलना थोड़ा मुश्किल था।
गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी जीत
गौरतलब है कि दिल्ली को गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। इसके बाद उनके गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल दिया और एक के बाद एक कई विकेट झटके। अंततः दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 162 के मामूली स्कोर तक पहुंच पाई। जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात ने 4 विकेट पर 163 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह गुजरात की टीम ने लगातार दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।












Click it and Unblock the Notifications