KKR के खिलाफ मैच से पहले हरभजन सिंह की बड़ी प्रतिक्रिया, बोले- विराट कोहली को लेनी होगी जिम्मेदारी

IPL 2023, RCB vs KKR: आरसीबी बनाम केकेआर मैच से पहले हरभजन सिंह ने कहा कि, 'विराट कोहली को आरसीबी को मैच में बनाए रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी। फाफ के साथ उनकी साझेदारी महत्वपूर्ण होगी। विराट और फाफ अच्छी फॉर्म में हैं।

Virat Kohli

IPL 2023, KKR vs RCB: आईपीएल के मैच नंबर 34 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। नीतीश राणा की अगुवाई वाली केकेआर अपने पिछले कुछ मैचों में जीत के लिए संघर्ष कर रही है, जोकि आरसीबी के खिलाफ अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करेंगी। इस बीच पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का कहना है कि विराट कोहली को आरसीबी को संभालने की जिम्मेदारी लेनी होगी।

हरभजन ने आरसीबी को लेकर स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में बताया कि, 'विराट कोहली को आरसीबी को मैच में बनाए रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी। फाफ के साथ उनकी साझेदारी महत्वपूर्ण होगी। विराट और फाफ अच्छी फॉर्म में हैं और इससे आरसीबी को हमेशा राहत मिलेगी।' पूर्व स्पिनर ने आगे कहा कि फॉफ डु प्लेसिस के साथ विराट कोहली की साझेदारी महत्वपूर्ण होगी।

आईपीएल के 16वें सीजन का 32वां मैच कोहली के लिए बेहद ही खराब साबित हुआ। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आरसीबी की पारी की पहली गेंद पर विराट कोहली के रूप में बड़ा विकेट अपने नाम कर उन्हें गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया। हालांकि, नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स पर आरसीबी की 7 रन की जीत में 39 गेंदों में 62 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली।

आरसीबी और केकेआर के बीच आगामी मैच से पहले भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि हाई स्कोर वाले स्थान पर कोहली फॉर्म में हैं, और उन्हें आरसीबी को मैच में बनाए रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी। कोहली ने आईपीएल 2023 के 7 मैचों में बैंगलोर के लिए 279 रन बनाए हैं।

इसके अलावा आईपीएल 2023 के मैच से पहले अपने विचार साझा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने कोहली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, 'विराट कोहली एक क्लास बल्लेबाज हैं। उसे आउट करना मेरे लिए हमेशा मुश्किल रहा है। मैं चाहता हूं कि वह आईपीएल में खूब रन बनाए। दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग में 59 मैच खेलने वाले ताहिर ने कहा, 'उनकी टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं और इसलिए विराट को विकेट पर कुछ देर और टिके रहने के बारे में सोचना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+