IPL 2023: आखिर क्यों हर बार टूटता है RCB का खिताब जीतने का सपना, कहां हो रही है टीम से चूक
IPL 2023 playoffs Royal Challengers Bangalore: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक बार फिर फैंस का दिल तोड़ दिया है। गुजरात के खिलाफ हार के साथ ही आरसीबी आईपीएल से बाहर हो गई है।

IPL 2023, RCB knocked out after loss to GT: गुजरात के खिलाफ छह विकेट से आरसीबी को मिली हार ने उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया है। आरसीबी की तरफ से इस सीजन विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने बल्ले से जमकर रन बनाए। इन दोनों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ियों से साथ नहीं मिलने के कारण आऱसीबी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
खिताब जीतने का सपना फिर टूटा: साल 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक रही है। विराट कोहली के कारण बाद के सालों में टीम की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से इस साल फैंस को ट्रॉफी की उम्मीद थी। लेकिन एक बार फिर टीम के खिलाड़ियों ने खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया है।
कहां हो रही है गलती: आरसीबी की मैनजमेंट एक बैलेंस टीम बनाने में अब तक नाकाम रही है। यही कारण है कि टीम को अब तक एक बार फिर आईपीएल ट्रफी जीतने में कामयाबी हासिल नहीं हुई है। ऑक्शन के दौरान टीम मैनजमेंट अक्सर स्टार खिलाड़ियों पर मोटा पैसा खर्च करती है। लेकिन एक संतुलित प्लेइंग इलेवन को ध्यान में रखकर टीम का चयन नहीं किया जाता।
गेंदबाजी रही है सबसे बड़ी कमजोरी: आरसीबी के इतिहास में कोई भी ऐसा गेंदबाज याद नहीं आता जिसने अपने खेल से प्रभावित किया हो। पिछले कुछ सीजन से मोहम्मद सिराज जरूर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन बाकी गेंदबाज का प्रदर्शन औसत दर्जे का ही रहा है। आरसीबी ने अपने पास से युजवेंद्र चहल और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों को जाने दिया।
खिलाड़ियों पर नहीं जताते भरोसा: आरसीबी की एक और सबसे बड़ी कमी खिलाड़ियों पर अविश्वास रहा है। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को छोड़ दिया जाये तो कोई भी खिलाड़ी टीम के साथ लंबे समय तक नहीं जुड़ा रहा है। शिवम दुबे, शिमरोन हेटमायर, मार्क्स स्टोइनिस और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को रिलीज करना टीम की सबसे बड़ी भूल मानी जा सकती है।
इस सीजन नहीं चला मिडल ऑर्डर: आरसीबी के लिए इस सीजन सबसे बड़ी परेशानी का कारण उनके मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों का आउट ऑफ फॉर्म होना रहा। आरसीबी की टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह से विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल पर निर्भर दिखाई पड़ रही थी। यही वजह है कि अच्छी शुरुआत के बाद भी टीम पारी का अंजाम सही तरीके से करने में नाकाम रही।












Click it and Unblock the Notifications