IPL 2023: राशिद खान की नायाब पारी के 10 छक्कों का VIDEO, जो नहीं सोचे थे वो रिकॉर्ड बनते गए

IPL 2023 in Hindi: मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस की अकेले योद्धा राशिद खान के 32 गेंदों में लगाए गए 10 छक्कों को आप यहां पर देख सकते हैं।

Gujarat Titans Rashid Khan

IPL 2023 Video and Records: राशिद खान (Rashid Khan) ने आईपीएल 2023 के 57वे मुकाबले में जिस तरह का वन मैन शो दिखाया वैसा इस लीग के इतिहास में बहुत ही कम देखने के लिए मिलता है। एक मैच में एक अकेले खिलाड़ी की परफॉर्मेंस के लिए आप इस मैच को बहुत लंबे समय तक याद रखने जा रहे हैं।

ठीक है, इस मुकाबले की यादें भी एक हद के बाद धुंधली हो जाएंगी लेकिन राशिद का ये ऑलराउंड प्रदर्शन जेहन में कहीं जिंदा रहेगा। अफगान सितारे ने भी अपनी इस पारी के बाद ट्वीट करके कहा है कि यह लंबे समय तक उन्हें याद रहेगी।

मुंबई इंडियंस की टीम द्वारा सेट किए गए 219 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी कभी भी इस टारगेट को चेज करते हुए दिखाई नहीं दी थी। देखते ही देखते जीटी की आधी टीम 7.1 ओवर में 55 रन बनाकर आउट हो गई थी।

यह वह वक्त था जब राशिद खान की एंट्री हुई और उन्होंने डेविड मिलर के आउट होने के बाद अकेले दम पर लड़ाई लड़ने का फैसला किया। किलर मिलर 26 गेंदों पर 41 रन बनाकर जब पवेलियन की ओर लौटे तब टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 100 रन था और 12.1 ओवर का मैच चुका था।

उसके बाद नूर अहमद और राहुल तेवतिया के जल्दी गिरे विकेटों ने इस बात को ओर भी पुख्ता कर दिया कि इस बार गुजरात के लिए कोई चमत्कार नहीं होगा। लेकिन यह हम कैसे कह सकते हैं जबकि राशिद खान कुछ और ही इरादे लेकर खड़े थे!

इस आलराउंडर ने देखते ही देखते टारगेट के करीब आने की कोशिशों में लगना शुरू कर दिया। राशिद जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तब 14.87 रन प्रति ओवर की औसत से बैटिंग की जरूरत थी। निश्चित तौर पर गुजरात के लिए हार तय थी लेकिन राशिद ने जीवटता नहीं छोड़ी।

जब सारी उम्मीदें धूमिल होने लगी तब राशिद लगातार छक्के मारते रहे। उनके साथ खड़े अल्जारी जोसेफ सिवाए तमाशबीन के और कुछ नहीं थे। राशिद अकेले दम पर 10वें विकेट की साझेदारी को बढ़ा रहे थे। अंतिम दो ओवर में 55 रन चाहिए थे।

अब तक राशिद की टांग में क्रैम्प आ गया था। वे एक ही पैर पर किसी तरह टिककर खेल रहे थे। ये तय हो गया था कि अब राशिद चाहकर भी नहीं जीता पाएंगे लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी अंतिम 6 गेंदों पर 3 छक्के जड़े।

इस दौरान राशिद ने जोसेफ के साथ 40 गेंदों पर 88 रनों की नाबाद साझेदारी की। इसमें नंबर 10 बल्लेबाज जोसेफ ने 12 गेंदों पर 7 रनों का योगदान दिया। ये पुरुष टी20 क्रिकेट इतिहास में 9वें विकेट के लिए बनी दूसरी सर्वोच्च साझेदारी है।

राशिद की 32 गेंदों पर नाबाद 79 रनों की पारी में जो 10 छक्के लगे उसको आप यहां पर देख सकते हैं। आईपीएल के इतिहास में ऐसा केवल 4 बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने बगैर शतक लगाए 10 या उससे ज्यादा छक्के मारे हों। राशिद के 91% रन बाउंड्री के जरिए ही आए थे। जीटी की पारी में राशिद के अलावा छक्के मारने वाले एकमात्र बल्लेबाज डेविड मिलर थे।

ये आईपीएल के इतिहास में नंबर आठ या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। राशिद गेंदबाजी में भी अकेले योद्धा थे जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिए लेकिन कोई और साथ नहीं मिल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+