VIDEO: अपना दर्द भुलाकर किंग कोहली ने शुभमन को लगाया गले, गिल ने झुकाया सिर और फिर...
Virat Kohli hugs Shubman Gill: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अक्सर युवा खिलाड़ियों की ताऱीफ करते नजर आते हैं। कोहली ने कई बार शुभमन गिल को लेकर भी अपनी बात कही है।

The hugs moment of Virat Kohli and Shubman Gill: बेंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार के दिन एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में दो शतक भी जड़े गए हैं। पहला शतक आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लगाया तो वहीं दूसरा शतक गुजरात के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के बल्ले से आया।
गिल ने जीता दिल: शुभमन गिल पिछले कुछ समय से लगातार बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने का काम किया। शुभमन गिल की यह पारी विराट कोहली के नाबाद 101 रनों की पारी पर भारी नजर आई। गिल ने 52 गेंदों में नाबाद 104 रनों की पारी खेली।
कोहली ने लगाया गले: इस हार से प्लेऑफ से बाहर होने का दर्द विराट कोहली के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। हार के दर्द को भुलाकर विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए शुभमन गिल को गले से लगाया। कोहली शुभमन गिल की इस धमाकेदार पारी से बेहद खुश नजर आए। उन्हें खुशी इस बात की थी कि भारत के पास अब क्रिकेट का एक नया सितरा आ गया है।
खास अंदाज में सेलिब्रेशन: शुभमन गिल ने शतक लगाने के बाद खास अंदाज में इसका सेलिब्रेशन किया। उन्होंने सिर झुकाकर अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी का हुनर फैंस के सामने पेश किया। उन्होंने नाबाद रहते हुए 52 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के देखने को मिले।
वायरल हो रहा वीडियो: शुभमन गिल का बल्ला आईपीएल के 16वें सीजन में खूब चला है। आरसीबी से पहले गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाने का कारनामा किया था। चिन्नास्वामी स्टेडियमें मे खेले गए मुुकाबले में गिल छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। जीत के बाद कोहली और गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications