GT vs LSG Winner Prediction: तीनों मैच इसी ग्राउंड पर हारी है गुजरात, कौन जीतेगा आज का मुकाबला
LSG vs GT: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉप 3 में आने वाली 2 टीमों का मुकाबला है। आइए देखते हैं कौन होगा आज के मैच का संभावित विजेता।

LSG vs GT Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के मैच नंबर 51 में आज लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम शक्तिशाली गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। जीटी यह मैच अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने जा रही है जहां वे इस सीजन में बिल्कुल भी मजबूत नहीं रहे हैं।
हेड टू हेड रिकॉर्ड- दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पिछले सीजन में ही इनका डेब्यू हुआ है और तब से लेकर अब तक जीटी और एलएसजी के बीच तीन मुकाबले हुए हैं। यह तीनों ही मैच गुजरात टाइटंस की टीम ने जीते हैं।
होम ग्राउंड रिकॉर्ड- गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर अभी तक छह मैच खेले हैं जिसमें वे 3 मैच जीतने में कामयाब रहे हैं तो लखनऊ की टीम पहली बार इस मैदान पर खेलने जा रही है।
सीजन में होम ग्राउंड रिकॉर्ड- टाइटंस की टीम यहां पर पूरी तरह से सोचने वाली स्थिति में है क्योंकि उन्होंने अभी तक आईपीएल 2023 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 3 में हार मिली है। वे पिछले मैच में भी इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 5 रन से हार चुके हैं।
हालिया फॉर्म- फॉर्म की बात करें तो लखनऊ की टीम पिछले 5 में से 2 ही मैच जीती है तो गुजरात टाइटंस ने चार मुकाबले जीते हैं। लखनऊ का पिछला मैच बारिश के चलते धुल गया था तो गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में एक बेहतरीन जीत दर्ज की थी।
करंट मोमेंटम- गुजरात टाइटंस की टीम 10 में से 7 में जीतकर अंकतालिका में टॉप पर मौजूद थे क्योंकि उनके 14 अंक हैं। तो लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम 10 में से पांच मैच जीतकर 11 अंकों के साथ नंबर 3 पर मौजूद है। दोनों टीमों में केवल 3 अंकों का फर्क है लेकिन फॉर्म के लिहाज से जीटी के टीम भारी दिखाई देती है।
कौन होगा आज के मैच का विजेता- गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में तीनों मैच अपने होम ग्राउंड पर ही हारे हैं जो उनको आज के मैच के लिए थोड़ा कमजोर तो बनाता है लेकिन लखनऊ सुपरजाएंट्स के पास उसके नियमित कप्तान केएल राहुल नहीं है जिनकी कमी को देखते हुए, और जीटी के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आज के मैच के लिए गुजरात टाइटंस ही संभावित विजेता नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications