GT vs LSG: कैसा होगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और अहमदाबाद में मौसम का मिजाज
GT vs LSG Pitch and Weather: आज आईपीएल के डबल हेडर में पहला मैच जीटी और एलएसजी का है। आइए देखते हैं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और मौसम की परिस्थितियां क्या कहती हैं।

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 51 में आज गुजरात टाइटंस की टीम अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम से मैच करने जा रही है। ये आज के डबल हेडर का पहला मुकाबला होगा जो दोपहर 3:30 पर होगा।
दोनों ही इस सीजन की अच्छी टीम में हैं। दोनों ने हीं पिछले सीजन में आईपीएल में पहली बार अपना पदार्पण किया था। गुजरात टाइटंस की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और इस सीजन में भी वैसा ही प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक बनाकर नंबर एक पर मौजूद है।
लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम 10 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ 11 अंक के साथ नंबर 3 पर मौजूद है। लखनऊ का एक मैच बारिश के चलते धुल गया था जिसके चलते उनके खाते में 1 ऑड अंक जुड़ा है।
पिच रिपोर्ट- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां परिस्थितियां गर्म रहती हैं और पिच पर अच्छा बाउंस देखने के लिए मिलता है जिससे तेज गेंदबाजों की गेंद को विकेटकीपर तक कैरी करने में आसानी मिलती है।
इस पिच पर तेज गेंदबाजी सबसे सफल रहती है। हमने देखा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड में 6 मई को एक नई सतह पर मुकाबला खेला गया और वहां तेज गेंदबाजी ने क्या कमाल किया था।
अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये सीजन का दूसरा डे मुकाबला होगा। पहला डे मुकाबला रिंकू सिंह द्वारा यश दयाल पर लगातार पांच छक्के लगाकर जीतने के लिए यादगार बन चुका है। तब यहां दोनों टीमों का स्कोर 200 पार गया था।
निश्चित तौर पर पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन मौजूद हैं क्योंकि गेंदे अच्छी बाउंस के साथ बल्ले पर आती हैं तो रन बनाने में दिक्कत नहीं होती। यहां पर टॉस जीतने वाली टीम विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने में हिचकिचाहट नहीं दिखाएगी।
मौसम की बात करें तो अहमदाबाद में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है। आईपीएल के इस मैच के दौरान बारिश का कोई दखल दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि तापमान ज्यादा रहेगा जो 28 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच में होने की उम्मीद है। ह्यमिडिटी 38 से 42% तक रहेगी।
आईपीएल में आज का मुकाबला- इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर्जायंट्स के बीच मैच है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कहां देखे यह मैच- मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर होगा जिसको टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं। लैपटॉप पर देखना है तो जियोसिनेमा वेबसाइट पर फ्री में लाइव स्ट्रीम के जरिए मुकाबला देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications