GT vs KKR: रिंकू सिंह को उमेश यादव से मिला ऐसा गुरु मंत्र कि जड़ दिए 5 छक्के, मैच जीतने के बाद खोला राज

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders, Rinku Singh: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस को पहली हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर ने गुजरात को 3 विकेट से हराया है।

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders

Rinku Singh smashes five sixes last over: गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर ने कुछ ऐसा कमाल किया जो आमतौर पर क्रिकेट मैचों में बहुत कम देखने को मिलता है। केकेआर की टीम ने एक हारा हुआ मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। इस जीत के सबसे हीरो केकेआर के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह रहे। रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में 31 रन जड़कर गुजरात के जबड़े से मैच छीनने का काम किया।

एक मैच से ही सुपरस्टार बने रिंकू सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह लबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं। लेकिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे क्रिकेट फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे। आखिरी ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 29 रन बनाने थे। पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लिया और आखिरी पांच गेंद पर रिंकू सिंह ने छक्का जड़कर मैच को केकेआर के नाम कर दिया।

उमेश यादव ने दी थी ये अहम सलाह

केकेआर को धमाकेदार जीत दिलाने के बाद रिंकू सिंह ने अपनी पारी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। ओवर की शुरुआत में गुजरात की जीत पक्की मानी जा रही थी। ऐसे में उमेश यादव रिंकू सिंह के पास आए और उनका हौसला बढ़ाया। प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद रिंकू ने कहा कि मैं सिर्फ छक्के लगाने की कोशिश कर रहा था। उमेश भैया' ने मुझे कहा था कि मैं ज्यादा न सोचूं और सिर्फ गेंद पर ध्यान लगाऊं। मैंने ऐसा ही किया और चीजें अपने आप होती चली गई।

80 लाख रुपये मिलती है सैलरी

केकेआर को एक यादगार जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह को साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख रुपये में खरीदा था। करीब पांच साल रिंकू सिंह केकेआर के साथ बने हुए हैं। लेकिन इस सीजन उन्हें लगातार प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दिया गया है। रिंकू सिंह ने गुजरात के खिलाफ अपने हुनर का परिचय देते हुए सबको बता दिया कि आखिर क्यों उनकी गिनती बड़े हिटर्स में की जाती है। इस पारी में रिंकू ने 1 चौका और 6 छक्के लगाए। रिंकू की इस पारी के बाद वह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+