DC vs GT: ईशांत शर्मा ने कैसे दिलाई राहुल तेवतिया के सामने दिल्ली कैपिटल्स को अविश्वसनीय जीत- VIDEO

T20 क्रिकेट से बेदखल समझे जाने वाले ईशांत शर्मा ने इस सीजन में जिस तरह से गेंदबाजी की है वह काबिले तारीफ है। इस बार उन्होंने अंतिम ओवर में राहुल तेवतिया और हार्दिक पांड्या के सामने अपनी टीम को जीत दिलाई।

IPL 2023 GT vs DC

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीम ने 2 मई की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक जबरदस्त मैच खेला जहां दिल्ली कैपिटल्स को अप्रत्याशित जीत मिली।

एक समय 23 रन के स्कोर पर आधी टीम को पवेलियन लौटते देख चुकी दिल्ली कैपिटल्स अमन हाकिम खान के पहले आईपीएल अर्धशतक की बदौलत 130 रन बनाने में कामयाब रहती है और बाद में गुजरात की टीम को भी 125 रनों पर सीमित कर देती है।

गुजरात टाइटंस सबसे बेहतरीन चेज करने वाली टीमों में से एक है लेकिन दिल्ली का प्रदर्शन इतना जबरदस्त रहा जिसके लिए ईशांत शर्मा की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। एक समय राहुल तेवतिया और हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे और दिल्ली की टीम को अंतिम 2 ओवर में जीत के लिए 33 रनों की दरकार थी।

19वां ओवर फेंकने के लिए एनरिक नॉर्खिया आए और उनके इस ओवर की अंतिम 3 गेंदों पर राहुल तेवतिया ने लगातार तीन छक्के लगाए और बताया कि उनकी टीम क्यों हर तरह के लक्ष्य का पीछा करने में माहिर है।

डेथ ओवर में अपनी टीम की बल्लेबाजी की जान राहुल तेवतिया अभी क्रीज पर थे और हार्दिक पांड्या की मौजूदगी बता रही थी कि अंतिम ओवर में 12 रन बनने ज्यादा मुश्किल नहीं होने चाहिए।

यह 20वां ओवर फेंकने के लिए ईशांत शर्मा आए और हार्दिक ने पहली दो गेंदों पर 3 रन दिए जिसके बाद तेवतिया स्ट्राइक पर आ गए। ईशांत शर्मा ने तेवतिया को वाइड यॉर्कर बॉल फेंकी। ये डॉट बॉल साबित हुई। इशांत ने अगली गेंद फिर वाइड फेंकी लेकिन इस बार वह लेंथ बॉल थी और इसमें गति नहीं थी।

इस पर तेवतिया चकमा खा गए और गेंद मिडफील्डर के हाथों में चली गई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। पोंटिंग का सेलिब्रेशन देखने लायक था, वार्नर ने शर्मा को अपने गले लगा लिया था और खिलाड़ी झूमने लगे थे।

हालांकि मैच खत्म नहीं हुआ था क्योंकि राशिद खान ने अपनी काबिलियत पहले दिखाई हुई है लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके। अंतिम दो गेंदों पर केवल तीन ही रन आए और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 रनों से मुकाबला जीत गई।

डीसी को सीजन में जिंदा रहने के लिए जीतना जरूरी था और वह उन्होंने करके दिखाया। राहुल तेवतिया के बारे में बात करते हुए ईशांत ने कहा, "मैंने तेवतिया के साथ काफी क्रिकेट खेला है तो मुझे उसके खेलने के अंदाज के बारे में पता है। मुझे पता है मुझे उसको थोड़ा सा बेवकूफ बनाना होगा वरना हम जानते हैं कि वह बल्ले से क्या कर सकता है।"

दिल्ली की टीम के नौ मैचों में तीन जीत और 6 हार के साथ छह अंक हैं। जबकि हार के बावजूद गुजरात टाइटंस की टीम 9 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक बनाकर नंबर एक पर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+