IPL 2023 Final Prize Money Details: CSK को 20 तो GT को मिले इतने करोड़, जानिए किस टीम को मिले कितने पैसे
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Prize Money: आईपीएल चैंपियन बनने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स पर पैसों की भी बारिश हुई है।

IPL 2023, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Prize Money: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ। चेन्नई को आखिरी दो गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी। चेन्नई के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने एक छक्का और चौका जड़कर टीम को एक यादगार जीत दिला दी।
चेन्नई को मिले 20 करोड़: आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 20 करोड़ रुपये दिए गए तो वहीं रनअरअप रही गुजरात टाइटंस के हिस्से 12.5 करोड़ रुपये आए। मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वॉलिफायर में गुजरात टाइटंस से हार मिली थी। तीसरे स्थान पर रहने वाली मुंबई की टीम को 7 करोड़ रुपये मिले। जबकि चौथ नंबर की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को भी 6.5 करोड़ रुपये का ईनाम दिया गया।
सबसे ज्यादा प्राइज मनी: आईपीएल दुनिया की सभी लीगों में सबसे अधिक पैसे देने का काम करती है। आईपीएल के बाद साउथ अफ्रीका में टी20 लीग जीतने वाली टीम को 15 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। जबकि कैरेबियन प्रीमियर लीग 8.14 करोड़ और पाकिस्तान सुपर लीग में 3.40 करोड़ रुपये इनाम के रूप में दिया जाता है।
यहां जानें टीम और खिलाड़ियों ने जीते कौन-कौन से पुरस्कार
विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ₹20 करोड़
उपविजेता गुजरात टाइटंस ₹12.5 करोड़
पर्पल कैप मोहम्मद शमी ₹10 लाख
ऑरेंज कैप शुभमन गिल ₹10 लाख
इमर्जिंग प्लेयर यशस्वी जयसवाल ₹10 लाख
सीजन के सुपर स्ट्राइकर ग्लेन मैक्सवेल टाटा पंच कार
इन खिलाड़ियों पर भी बरसा पैसा
गेम चेंजर ऑफ द सीजन शुभमन गिल ₹10 लाख
सर्वाधिक छक्के फाफ डुप्लेसी ₹10 लाख
सीजन में सबसे अधिक चौके शुभमन गिल ₹10 लाख
पेटीएम फेयरप्ले अवॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स ₹10 लाख
लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन फाफ डुप्लेसी 10 लाख
कैच ऑफ द सीजन राशिद खान ₹10 लाख
मोस्ट वेल्यूवल प्लेयर शुभमन गिल ₹10 लाख
गेम चेंजर ऑफ द सीजन शुभमन गिल ₹10 लाख
बेस्ट पिच एंड ग्राउंड ऑफ द सीजन वानखेड़े-ईडन गार्डन ₹50 लाख












Click it and Unblock the Notifications