'आज धमाकेदार होगा मैच', बारिश के चलते फाइनल का पहला दिन धुलने के बाद क्रिकेट दिग्गजों ने दिए रिएक्शन
IPL 2023 in Hindi: आईपीएल का फाइनल मैच अपने तय दिन पर बारिश के चलते धुल दिया। इसके बाद क्रिकेट दिग्जगों ने अपने रिएक्शन दिए जिनको आप यहां पर देख सकते हैं।

IPL 2023 Final Match CSK vs GT: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 28 मई की शाम जो बारिश शुरू हुई वह बीच में रुक-रुककर लगातार होती रही जिसके चलते आईपीएल 2023 का फाइनल मच मैच रात 11:00 बजे के बाद स्थगित कर दिया गया।
आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें एक बार फिर इसी ग्राउंड पर एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। आईपीएल के इस सीजन में भी ऐसा हुआ है जब बारिश ने मैच में रुकावट डाली हो लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि बारिश के चलते पूरा मैच ही धुल गया।
यह भी गजब का इत्तेफाक है कि फाइनल मैच में ऐसा हुआ। आज रिजर्व डे पर फाइनल मैच खेला जाना है जहां मौसम कहीं अधिक बेहतर होने की उम्मीद है। पूरा 20 ओवर का मैच होने की संभावना भी जताई गई है। अगर इतना भी नहीं होता तो 5 ओवर का मुकाबला भी नतीजा निकालने के लिए काफी होगा।
और अगर 5 ओवर का मैच भी नहीं होता तो सुपर ओवर से रिजल्ट को निकालने की कोशिश की जाएगी और यह भी संभव नहीं होता तो लीग स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करने के चलते गुजरात टाइटंस को ही विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
लेकिन इन चीजों की संभावना कम है क्योंकि बारिश होने के चांस 4-5% ही बताए जा रहे हैं। इससे पहले कल सभी क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट बेसब्री से बारिश रुकने का इंतजार करते रहे लेकिन जब मैच को स्थगित करने का फैसला किया गया तो कुछ बढ़िया रिएक्शन दिग्गजों से देखने के लिए मिले।
आरसीबी के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने ट्वीट किया कि, हम वही कंट्रोल कर सकते हैं जो हम कर सकते हैं। अब हमें अब कल के लिए और भी ज्यादा उत्सुकता और इंतजार है। अभी रेस्ट कीजिए, कल धमाकेदार दिन होने वाला है।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने 'हेरा फेरी' मूवी की मीम बनाकर पोस्ट की-
भारत के क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने कहा कि, उम्मीद है कल मैच पूरा होगा। ऐसा नहीं लगता कि हम पांच ओवर भी हासिल ना कर सकें, वरना फिर सुपर ओवर होगा और ये भी संभव नहीं है तो जो टीम लीग स्टेज में ऊंची स्थिति में है वह विजेता घोषित हो जाएगी।
पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा है, 20 बेहतर है... आप लोगों से कल मुलाकात करते हैं। इरफान ने यहां 20 ओवर होने की उम्मीद जताई है।
इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज रहे मैथ्यू हेडन ने घर वापस लौटते फैंस की वीडियो शेयर करते हुए उनकी वफादारी की तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications