IPL 2023: फाइनल में तुषार देशपांडे ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी के सामने लुटाए सबसे ज्यादा रन

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के कई गेंदबाज ने अपना नाम बनाया है। इस सीजन भी टीम के कुछ गेंदबाजों ने काफी प्रभावित किया है।

Tushar Deshpande

Most 200+ totals in an IPL season: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने इस सीजन चेन्नई के लिए सबसे अधिक विकेट झटके हैं। लेकिन इसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। तुषार देशपांडे ने फाइनल मुकाबले सबसे अधिक 56 रन खर्च किए। चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 56 रन देने का काम किया।

तुषार देशपांडे ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड: आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन देने के मामले में तुषार देशपांडे अब टॉप पर आ गए हैं। तुषार देशपांडे ने इस सीजन अपनी गेंदबाजी में कुल 564 रन दिए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रसिद्ध कृष्णा के नाम था। प्रसिद्ध कृष्णा ने राजस्थान के लिए खेलते हुए आईपीएल 2022 में 551 रन खर्च किए थे।

4 ओवर में 56 रन: गुजरात टाइटंस के खिलाफ तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 56 रन दिए। गुजरात की टीम ने आईपीएल इतिहास में फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। तुषार देशपांडे को सीएसके के फैंस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस लगातार देशपांडे को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

गुजरात ने बनाए 214 रन: गुजरात ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 214 रन लगा दिए। इस मैच में सीएसके को जीतने के लिए 215 रन बनाने होंगे। अगर चेन्नई की टीम यह लक्ष्य हासिल करने में कामयाब होती है तो वह पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लेगी। धोनी की कप्तानी में इससे पहले चेन्नई ने चार बार खिताब जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+