IPL 2023: धोनी ने रचा इतिहास, मैदान पर उतरते ही किया ऐसा कारनामा जो पहले कभी नहीं हुआ

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans,MS Dhoni: आईपीएल का फाइनल मैच शुरू होने में अब कुछ ही मिनट बाकी रह गए हैं। ऐसे में फैंस में इस मैच को लेकर क्रेज देखा जा सकता है।

IPL 2023

CSK vs GT, Final, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आठ मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम तीन बार जीत हासिल करने में सफल रही है। ऐसे में धोनी का यह फैसला चेन्नई के लिए कितना कामयाब साबित होता है ये मैच के बाद ही पता चलेगा।

धोनी ने रचा इतिहास: फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया। धोनी आईपीएल में अपना 250वां मैच खेल रहे हैं। इससे पहले कोई भी खिलाड़ी आईपीएल में इतने मैच नहीं खेले थे। धोनी के बाद दूसरे नंबर पर सबसे अधिक आईपीएल मैच खेलने के मामले में रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने अब तक कुल 243 आईपीएल मैचों में हिस्सा लिया है।

धोनी ने किया का कमाल: आईपीएल के फाइनल मैच में भी धोनी ने विकेट के पीछे से कमाल का प्रदर्शन किया। शुभमन गिल धोनी की शानदार स्टंपिंग कर धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ी सफलता दिला दी। धोनी की जबरदस्त कीपिंग की बदौलत ही गिल 20 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गिल जिस तरह के फॉर्म में थे उन्हें आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल दिखाई पड़ रहा था

सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

महेंद्र सिंह धोनी- 250 मैच
रोहित शर्मा- 243 मैच
दिनेश कार्तिक- 242 मैच
विराट कोहली- 237 मैच
रविंद्र जडेजा- 225 मैच
शिखर धवन- 217 मैच
सुरेश रैना- 205 मैच
रॉबिन उथप्पा- 205 मैच

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+