CSK vs GT: 20 ओवर या 5 ओवर का होगा फाइनल मैच? सुपर ओवर होगा या नहीं, बारिश होने पर किसे मिलेगा खिताब

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Final Updates: आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई फाइनल मुकाबला अपने तय दिन के बजाय एक दिन देरी से यानी रिजर्व डे पर खेला जाएगा।

IPL 2023

CSK vs GT, Final, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। यह मुकाबला 28 मई रविवार को ही खेला जाना था। लेकिन तेज बारिश के कारण रविवार को मुकाबला नहीं खेला जा सका और इसे रिजर्व डे वाले दिन यानी कि आज शिफ्ट कर दिया गया।

अहमदाबाद में हो सकती है बारिश: सोमवार शाम एक बार फिर अहमदाबाद में बारिश हो सकती है। ऐसे में फैंस के मन में यही सवाल है कि बारिश होने पर क्या होगा? दरअसल, अगर सोमवार को भी बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो फिर टेबल टॉपर गुजरात को चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, सभी की कोशिश कम से कम पांच ओवर मैच कराने पर रहेगी।

बारिश बन सकती है विलेन: अहमदाबाद में फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन शाम में बारिश की आशंका है। बारिश होती है और अगर रात 9:35 बजे तक मैच शुरू नहीं होता है तो समीकरण बदल जाएंगे। फिर ओवर कटने लगेंगे। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश नए प्लानिंग के साथ मैदान पर उतरने की होगी।

हो सकता है पांच-पांच ओवर का मैच: आईपीएल का फाइनल मुकाबला आज ही कराने की भरपूर कोशिश की जाएगी। अगर बारिश शुरू के समय में होकर रुक जाती है तो बाद में कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच कराने पर जोर दिया जाएगा। बारिश के बाद अगर खिलाड़ियों के खेलने लायक सिचुएशन बनती है तो फिर दोनों टीमों के बीच 5-5 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर पांच ओवर का भी मैच नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर कराया जा सकता है।

बिना खेले ही जीत जाएगी गुजरात: अगर 11:56 तक खेलने लायक मैदान बन जाता है तो 5-5 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर यह मुकाबला बिना खेले ही गुजरात जीत जाएगी। गुजरात का लीग राउंड में प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है और वह 20 अंकों के साथ अभी टेबल टॉपर है, जिसका फायदा टीम को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+