MI vs SRH Match Prediction: मुंबई इंडियंस को दिखाना होगा दम, जानिए कौन बना सकता है आज सबसे ज्यादा रन

Fantasy Cricket Tips in Hindi: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेहद अहम मुकाबले में किन-किन बल्लेबाजों के हाथ लग सकती है रनों की बाजी

IPL 2023 Fantasy Cricket Tips MI vs SRH

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 69 में आज मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला करने जा रही है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। आइए देखते हैं इस बेहद अहम मैच में कौन बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं

1. रोहित शर्मा- मुंबई इंडियंस के कप्तान वैसे तो बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं है लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में रोहित पर हमेशा नजर रहती हैं जहां उन्होंने 70 मैच खेलते हुए 1902 रन बना दिए हैं और उनका औसत 32.24 रहा है। मुंबई के लिए आज रोहित का बल्ला चलना बहुत महत्वपूर्ण भी है

2. सूर्यकुमार यादव- मुंबई इंडियंस के इस डेशिंग खिलाड़ी ने अपने हालिया प्रदर्शन से एमआई की टीम को काफी अच्छी स्थिति में पहुंचाया था। सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में हुए 13 मुकाबलों में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा दिए हैं। सूर्यकुमार को अपना आईपीएल बेस्ट सीजन साबित करने के लिए 27 और रनों की जरूरत है जो आज के मैच में आने की पूरी उम्मीद है।

3.हैरी ब्रूक- ये इस सीजन के बुझे हुए सितारे रहे जिन्होंने 1 शतक के अलावा कुछ नहीं किया लेकिन पिछले मैच में सनराइजर्स ने उनको मिडिल ऑर्डर में खिलाया और इस बल्लेबाज ने एक नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा आज की पिच उनके बैटिंग स्टाइल को सूट भी करती है। ये खिलाड़ी रन बनाने के साथ सीजन की समाप्ति करना चाहेगा।

4. एडन मार्करम- सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान भी अधिक रन नहीं बना सका है और उनकी समस्या भी किसी को समझ में नहीं आई है। दक्षिण अफ्रीकी धुरंधर ने 12 मैचों में 235 रन बनाए हैं लेकिन आज वे चलते हैं तो काफी एडवांटेज पॉइंट दे सकते हैं।

5. कैमरन ग्रीन- मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर ने 13 मैचों में 40.14 की औसत के साथ 281 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में भी छह विकेट निकाल चुके हैं। परिस्थितियां उनके लिए काफी बेहतर हैं और आज की लिस्ट में वे ऑलराउंडर बल्लेबाज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+