CSK vs KKR Bowler Prediction: चेपॉक की पिच पर कौन लेगा आज सबसे ज्यादा विकेट

IPL 2023 in Hindi: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला होने जा रहा है। कौन साबित हो सकते हैं आज के टॉप गेंदबाज-

IPL 2023 Fantasy Cricket Tips

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Supere Kings) की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में अपना 13वां मैच खेलने उतरेगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम भी अपना 13वां मैच खेल रही है। आइए देखते हैं इन दोनों टीमों में सबसे ज्यादा विकेट कौन-कौन ले सकते है।

सीएसके बनाम केकेआर Fantasy Cricket Tips- Top Wicket Takers/Bowlers

1. मथीशा पथिराना- जूनियर लसिथ मलिंगा के तौर पर अपनी शुरुआत करने वाले पथिराना एक अलग ही लेवल पर डिवेलप होते जा रहे हैं और उन्होंने इस साल आईपीएल के डेथ ओवरों में 12 विकेट चटका दिए हैं जो किसी भी गेंदबाज के लिए सर्वाधिक है।

वे चेन्नई के लिए पिछले 2 मैचों में 6 विकेट भी चटकाए चुके हैं। 20 साल का यह बॉलर काफी तेज गति से बॉलिंग करता है और उनकी 90 मील की रफ्तार से आने वाली यॉर्कर का स्लिंग एक्शन के साथ कोई तोड़ दिखाई नहीं दे रहा है।

2. महीश तीक्ष्णा- श्रीलंका का एक और मिस्ट्री बॉलर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा काम करता रहा है लेकिन यह सीजन उनके लिए बहुत ज्याता अच्छा नहीं रहा पर वह आज अपने होम ग्राउंड पर जरूर केकेआर के सामने गेंदबाजी करना चाहेंगे।

कोलकाता की टीम के पास अधिकतर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जिनके खिलाफ महीश कामयाब हो सकते हैं।

3. वरुण चक्रवर्ती- वरुण चक्रवर्ती के लिए ये सीजन एक नई शुरुआत के जैसा है जिसमें उन्होंने 17 विकेट चटका दिए हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए लीडिंग विकेट टेकर भी है।

4. रवींद्र जडेजा- जडेजा इस सीजन में अभी तक 16 विकेट ले चुके हैं और चेन्नई के चेपक की पिच पर काफी कारगर गेंदबाज साबित हो सकते हैं। जडेजा ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 25 पारियों में 30.26 की औसत से 19 विकेट चटकाए हैं और उनका इकोनामी रेट 7.47 रहा है।

लेकिन जब बात एम ए चिदंबरम स्टेडियम की आती है तो उन्होंने यहां 35 पारियों में 28 विकेट चटकाए हैं और उनका औसत 25.14 और इकोनॉमी रेट 7 से भी नीचे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+