Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - दिल्ली vs हैदराबाद, केकेआर vs गुजरात

IPL 2023 Kal Ka Match, DC vs SRH KKR vs GT Kaun Jita: शनिवार को आईपीएल के डबल हेडर के पहले मुकाबले में गुजराट टाइटंस ने केकेआर को हराने का काम किया।

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad

IPL 2023 Kal Ka Match, DC vs SRH KKR vs GT Kaun Jita: आईपीएल अब अपने रोमांच पर आ चुका है। शनिवार को खेले गए दिन पहले मुकाबले में गुजरात ने केकेआर के खिलाफ जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली मैच जीतने से 9 रनों से चूक गई।

दिल्ली 9 रन से हार गई मैच: अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को 9 रन से हराकर इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। वहीं इस हार के साथ ही दिल्ली की टीम को छठी हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली 198 रन का पीछा करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी।

मनीष पांडे रहे फ्लॉप: इस मैच में सीनियर भारतीय खिलाड़ी मनीष पांडे के बल्ले से दिल्ली को रनों की जरूरत थी। मनीष पांडे ने तीन गेंद पर एक रन ही बना सके। अभिषेक शर्मा ने हेनरिच क्लासेन के हाथों पांडे को स्टंप करा दिया। इसके बाद दिल्ली की टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई और मैच गंवा बैठी।

गुजरात ने जीता मैच: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 7 विकेट पर 179 रन बनाये। जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने 13 गेंद शेष रहते 3 विकेट पर 180 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। गुजरात के लिए विजय शंकर ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने का काम किया।

टॉप पर पहुंची गुजरात: केकेआर को हराने के साथ ही गुजरात अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। गुजरात ने कोलकाता से अपनी पिछली हार का बदला लेते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की। इससे पहले जब यह दोनों टीमें भिड़ी थी तो रिंकू सिंह ने यश दयाल के ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिला दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+