DC vs PBKS Match Prediction: दोनों टीमों के गेंदबाजों के लिए अहम मुकाबला, कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट
DC vs PBKS Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मैच पंजाब किंग्स से है। गेंदबाजों को दमखम दिखाना होगा आइए देखते हैं कौन चटका सकता है सबसे ज्यादा विकेट।

IPL 2023 DC vs RBKS Fantasy Tips in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में दसवें स्थान पर है तो पंजाब आठवें स्थान पर है।
पंजाब किंग्स ने 11 मैचों में पांच मैच जीते हैं तो दिल्ली की टीम ने इतने ही मैचों में चार मुकाबले ही जीते हैं। आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन ले सकता है।
1. खलील अहमद- दिल्ली कैपिटल्स का बाएं हाथ का गेंदबाज गेंद को स्विंग करा सकता है और पावर प्ले में विकेट लेने की काबिलियत रखता है। वे आज की परिस्थितियों के लिए फिट है।
2. कुलदीप यादव- दिल्ली कैपिटल्स का बाएं हाथ का यह स्पिनर अभी तक टूर्नामेंट में 7.03 की इकोनामी रेट और सटीक गेंदबाजी के साथ 9 विकेट हासिल कर चुका है। कुलदीप से और बेहतर की उम्मीद है। उनके लिए भी परिस्थितियों बढ़िया हैं।
3. नाथन एलिस- पंजाब की टीम में कैगिसो रबाडा की उपस्थिति में इस गेंदबाज का चमकना बहुत ही सुखद आश्चर्य जैसा है। वे अभी तक सीजन में 10 विकेट चटका चुके हैं और पंजाब के लिए सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में केवल कैगिसो रबाडा से ही पीछे हैं। परिस्थितियां आज उनके लिए बढ़िया हैं।
4. मिशेल मार्श- दिल्ली कैपिटल्स का धाकड़ ऑलराउंडर आज की परिस्थितियों में सुपरहिट खिलाड़ी साबित हो सकता है। बल्ले से विध्वंस करने की क्षमता रखने वाले मार्श ने अभी तक दिल्ली के लिए 12 विकेट भी चटकाए हैं जो उनकी गेंदबाजी काबिलियत को भी दर्शाता है।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित इलेवन- डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (कीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन खान, ललित यादव, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, 12- ईशांत शर्मा
पंजाब किंग्स संभावित इलेवन- शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम क्यूरन, शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, 12- नाथन एलिस












Click it and Unblock the Notifications