DC vs MI: अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर मारी गेंद, टेंशन में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Suryakumar Yadav: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए।

Suryakumar Yadav

DC vs MI, 16th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 172 रनों पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली ने अपने आखिरी के पांच विकेट सिर्फ 7 रन के स्कोर पर गंवा दिए। मुंबई को इस मुकाबले को जीतने के लिए अब 173 रन बनाने होंगे। लेकिन इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए।

सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर लगी गेंद

मुंबई के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर अक्षर पटेल ने सामने की तरफ शॉट लगाया। वहां पर सूर्यकुमार यादव फील्डिंग कर रहे थे। वह भागते हुए गेंद को पकड़ने के लिए आए, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई और चेहरे पर लगकर सीमा रेखा के पार पहुंच गई। गेंद की रफ्तार काफी तेज थी। गेंद लगने के बाद सूर्या कुछ देर के लिए जमीन पर ही बैठ गए। इसके बाद मुंबई के फिजियो अंदर आकर सूर्यकुमार को मैदान से बाहर ले गए।

पिछले कुछ समय से नहीं चला है सूर्यकुमार का बल्ला

सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ पारियों से फ्लॉप साबित रहे हैं। वह बल्ले से अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। आईपीएल में अब तक खेले गए दो मैच में उनके बल्ले से मात्र 16 रन ही निकले हैं। दिल्ली के खिलाफ सूर्यकुमार के बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद है, लेकिन चोटिल होने के कारण उनका बल्लेबाजी के लिए आना भी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में फ्लॉप होने के बाद सूर्या आईपीएल में भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम ही रहे हैं।

172 रन पर सिमटी दिल्ली की टीम

मुंबई के समने दिल्ली ने इस मुकाबले को जीतने के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 54 रन अक्षर पटेल ने बनाने का काम किया। दिल्ली की टीम एक वक्त पर काफी संकट मे दिखाई दे रही थी, ऐसे में अक्षर ने आकर महज 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर 47 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की पूरी टीम 172 रनों पर सिमट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+