DC vs MI: दिल्ली और मुंबई के बीच पहली जीत के लिए टक्कर, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11
DC vs MI Match: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की फ़ौज है लेकिन अभी तक उनका बेहतर प्रदर्शन नहीं दिखा है।

DC vs MI Playing 11: किसी भी गेम या टूर्नामेंट में पहली जीत हेमशा खास होती है। पहली जीत के बाद आगे का रास्ता तैयार होता है। अगर लम्बे समय तक जीत नहीं मिले, तो आत्मविश्वास में कमी आती है। ऐसा कुछ दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल के मौजूदा सीजन में हो रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार दो मैचों में पराजय मिली है। दूसरी तरफ दिल्ली की टीम को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों के बीच मंगलवार को दिल्ली में मुकाबला खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम ने निराश किया है। ऐसा भी नहीं है कि उनके पास अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है। रोहित शर्मा, ईशान किशन, टिम डेविड और कैमरन ग्रीन जैसे बड़े नाम उनके पास हैं। टी20 के बादशाह कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव ने भी अब तक निराश किया है। इस तरह मुंबई इंडियंस टॉप से लेकर मध्य क्रम तक बैटिंग में फ्लॉप रही है।
दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति भी यही रही है। कप्तान डेविड वॉर्नर ने प्रयास करते हुए रन बनाये हैं लेकिन अन्य खिलाड़ियों से साथ नहीं मिल पाया। रिले रूसो और रोवमैन पॉवेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म दर्शा रहे थे लेकिन आईपीएल में आते ही दोनों का बल्ला खामोश हो गया। पृथ्वी शॉ के साथ भी यही हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स का प्रयास यही रहेगा कि इस मैच में रनों की बारिश की जाए। बल्लेबाजी के अलावा दिल्ली और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को भी बेहतर करना होगा। अरुण जेटली स्टेडियम में सीमा रेखा छोटी होने से उनके सामने चुनौती रहेगी।
DC vs MI संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, रिले रूसो, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमेन पॉवेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, राइली मेरेडिथ और अर्शद खान।












Click it and Unblock the Notifications