IPL 2023: दिल्ली के खिलाफ KKR की खराब बल्लेबाजी पर भड़के युवराज सिंह, रिंकू और मनदीप की ट्वीट कर लगाई क्लास
डीसी बनाम केकेआर के मैच में दिल्ली को यह मैच जीतना इसलिए आसान हो गया, क्योंकि केकेआर का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से चरमरा गया था। केकेआर की हार को लेकर युवराज सिंह ने रिंकू सिंह और मंदीप की बल्लेबाजी की आलोचन की है।

IPL 2023: आईपीएल के 28वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। हालांकि, डीसी के लिए इस मैच को जीतना उतना भी आसान नहीं रहा, अगर केकेआर का स्कोर 127 की जगह 160 के आसपास होता तो परिणाम कुछ और ही होता। इस मैच में रिंकू सिंह और मंदीप सिंह का न चलना पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह को पसंद नहीं आया और उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी की ट्वीट कर आलोचना की है।
केकेआर की खराब बल्लेबाजी बनी हार का कारण
दरअसल, डीसी बनाम केकेआर के मैच में दिल्ली को यह मुकाबला जीतना इसलिए आसान हो गया, क्योंकि केकेआर का बल्लेबाजी क्रम अरुण जेटली स्टेडियम में पूरी तरह से चरमरा गया था। अंत में जेसन रॉय और आंद्रे रसेल के अलावा, केकेआर के लिए कोई भी अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाया, क्योंकि डीसी के गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे।
रिंकू सिंह के बल्लेबाजी से नाखुश हुए युवराज सिंह
इस मुकाबले में सभी की निगाहें रिंकू सिंह पर टिकी हुई थीं, लेकिन उन्होंने सिर्फ छह रन बनाए, जबकि मनदीप भी बतौर बल्लेबाज असफल साबित हुए। दोनों खिलाड़ियों को अक्षर पटेल ने आउट किया। इस मुकाबले के बाद दिल्ली के खिलाफ केकेआर की बल्लेबाजी की जमकर आलोचना की गई थी, युवराज सिंह भी रिंकू और मनदीप के प्रदर्शन से काफी नाखुश नजर आए।
Recommended Video
युवराज सिंह ने ट्वीट कर जताई नाराजगी
युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मंदीप सिंह और रिंकू सिंह से मैं खुश नहीं हूं। इस स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका आत्मविश्वास कितना ऊंचा है, आपको 15 ओवर तक विकेट पर टिके रहने की जरूरत थी और एक पार्टनरशिप करने की मानसिकता दिखानी चाहिए थी, वो भी तब जब विकेट गिर रहे हों क्योंकि आपके पास आंद्रे रसल अभी भी आने बाकी थे।' सीजन में मजबूत शुरुआत के साथ आगाज करने के बाद केकेआर की यह लगातार तीसरी हार थी।












Click it and Unblock the Notifications