CSK vs SRH: चेन्नई और हैदराबाद के बीच महामुकाबला आज, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी
IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद की तुलना में चेन्नई सुपर किंग्स मजबूत स्थिति में है। सीएसके के बल्लेबाजों की शानदार फॉर्म एसआरएच के लिए आज किसी चुनौती से कम नहीं होगी। दोनों ही टीमें जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएंगी।

IPL 2023 CSK vs SRH: आईपीएल का 29वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मुकाबला सीएसके के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में होना है। सनराइजर्स ने अभी तक चेन्नई को घर में नहीं हराया है। उन्होंने चेन्नई में सीएसके के खिलाफ केवल तीन मैच खेले हैं, लेकिन मेहमान टीमें हमेशा चेपॉक में सफलता के लिए संघर्ष करती नजर आई है। आइए जानते हैं आज के मैच में किन तीन खिलाड़ियों के बल्ले से सबसे अधिक रन बरसने की उम्मीद है।
ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में अब तक 200 रन बनाए हैं। गायकवाड़ इस 2023 में आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी का औसत 65.67 रहा है, इसके अलावा उनके खाते में दो अर्धशतक भी आ चुके हैं। पूरी उम्मीद है कि आज गायकवाड़ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी सीएसके के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
हैरी ब्रूक
सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज हैरी ब्रूक की शतकीय पारी को भला कौन भूल सकता है, ब्रूक ने अपने पहले तीन मैचों में असफल होने के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में शानदार प्रदर्शन के दम पर शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ ही ब्रूक ने अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है। आईपीएल 2023 में ब्रूक ने शतक बनाने वाले पहले हिटर के रूप में भी इतिहास रच दिया है। ब्रुक ने चार मैचों में 43 प्रति मैच के औसत से 129 रन बनाए हैं।
अजिंक्य रहाणे
सुपर किंग्स के दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 129 रन बनाए हैं। अनुभवी खिलाड़ी रहाणे ने आईपीएल में अपने पैर जमा लिए हैं। हर मुकाबले में उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि रहाणे आज भी सीएसके के स्कोर को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होंगे
सनराइजर्स हैदराबाद की फुल टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स की फुल टीम
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा, आकाश सिंह।












Click it and Unblock the Notifications