CSK vs MI: कैसा रहेगा एमए चिदंबरम स्टेडियम में पिच और मौसम का मिजाज, चेन्नई में बारिश के हैं चांस

CSK vs MI Pitch and Weather: क्या कहता है चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पिच और चेन्नई में मौसम का मिजाज। क्या बारिश मैच में करेगी थोड़ी बहुत रुकावट या होगा पूरा क्लियर गेम।

IPL 2023 CSK vs MI Match

IPL 2023 CSK vs MI Pitch and Weather Report: आईपीएल 2023 में आज फिर से दो बड़ी टीमों के बीच का मुकाबला है। इस सीजन में दूसरी बार एक दूसरे से मिलने जा रही चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम का मैच देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।

दोनों टीमों ने जब पिछली बार मैच खेला था तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 7 विकेट से जीतने में कामयाबी मिली थी और आज जब वे अपने होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेलने जा रहे है तो एक बार फिर से जीत की ओर देख रहे हैं।

पिच- आज के मुकाबले की पिच की बात करें तो चेन्नई के एम ए चिदंबरम की पिच आमतौर पर स्पिनर के लिए जाने जाती है। भले ही इस सीजन में अभी तक चेपॉक पर स्पिनरों का वह आधिपत्य देखने के लिए नहीं मिला जिसकी उम्मीद थी लेकिन यह अभी भी स्पिनरों की विकेट है।

यहां पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स और सीएसके के बीच हुआ था जहां पंजाब ने 201 रनों का टारगेट चेज कर लिया था। आज के मैच में भी निश्चित तौर स्पिनरों पर दांव लगाना ज्यादा सही रहेगा। पिच थोड़ी सख्त रहती है और अपने एक जैसे बाउंस के चलते बल्लेबाजों के लिए बैटिंग को भी आसान बनाती हैं।

वैसे गेम के आगे बढ़ने के साथ ये पिच अपना सख्तपन टूटते हुए देखेगी। सतह पर कोई घास नहीं है जिसके चलते स्पिनरों के लिए यह और भी बढ़िया विकेट हो जाता है।

मौसम की बात करें तो जहां मैच होगा उसके आसपास बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मैच दोपहर को शुरू होगा जहां मौसम की रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई में बारिश के चांस 65% तक है। इस बात के भी चांस है कि बारिश के चलते मैच में थोड़ी बहुत रुकावट पड़ जाए। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। कुल मिलाकर मुकाबला ओवरकास्ट कंडीशन में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना, अंबाती रायडू, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, शैक रशीद, आकाश सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, आर हैंगरगेकर, सिसांदा मगाला, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, भगत वर्मा, निशांत सिंधु

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अरशद खान, सूर्यकुमार यादव, जेसन बेहरेनडॉर्फ, संदीप वारियर, विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, डुआन जानसन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+