IPL 2023: मिनटों में बिके चेन्नई-लखनऊ मैच के सभी टिकट, चेपॉक में माही को देखने के लिए फैंस बेताब
CSK vs LSG tickets: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2023 में अपना दूसरा मुकाबला लखनऊ के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर खेलेगी। जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

MS Dhoni return IPL 2023: 31 मार्च को गतविजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आपस में टकाएगी। इन दोनों के बीच होने वाले मैच के साथ ही आईपीएल 2023 की भी शुरुआत हो जाएगी। इस सीजन चेन्नई की टीम चार साल बाद अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर मैच खेलेगी। चेन्नई पहली बार चेपॉक में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स से सामना करेगी। फैंस की नजरें अपने पसंदीदा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पर रहेगी।
चेन्नई को 4 बार धोनी ने बनाया चैंपियन
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने चार बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक में आखिरी बार आईपीएल का मुकाबला साल 2019 में खेला था. इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से यहां पर कोई आईपीएल का मैच नहीं हो पाया है। लंबे समय बाद एक बार चेन्नई में सुपर किंग्स का दबदबा देखने को मिल सकता है।
मिनटों में ही बिक गए टिकट
एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मैचों का इंतजार चेन्नई के फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 3 अप्रैल सोमवार को लखनऊ और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं। चेन्नई में होने वाले इस मैच का क्रेज इतना है कि इसके सारे टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। ऐसे में धोनी के वो फैन जो उन्हें स्टेडियम आकर देखना चाहते थे, उन्हें मायूसी भी हुई होगी। हालांकि, चेन्नई में इस सीजन आईपीएल के कई मुकाबले खेले जाएंगे, ऐसे में फैंस के पास धोनी को मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करते देखने के और भी मौके आएंगे।
आईपीएल मैचों की टिकट ऐसे करें बुक
आधिकारिक पेटीएम इनसाइडर वेबसाइट या ऐप पर जाएं और लॉग इन करें।
वेबसाइट पर जाकर "टाटा आईपीएल" खोजें। सर्च बार में "IPL" टाइप करें।
आईपीएल टीम के खेलों के टिकट देखने के लिए, एक टीम (सीएसके) चुनें।
फिर जिसका टिकट लेना हो उस मैच का चयन करें और "अभी खरीदें" बटन दबाएं।
ड्रॉप-डाउन मेनू का उपयोग करके टिकटों को कीमत के अनुसार फ़िल्टर करें।
स्टेडियम में मौजूद सीटों में से एक सीट को चुनें।
अपना फ़ोन नंबर रजिस्टर करने के बाद, पेमेंट करें। इसके बाद टिकट आपको मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications