CSK vs LSG Match Prediction: टॉप 3 बल्लेबाज जो आज के मैच में बनाएंगे सबसे ज्यादा रन

CSK vs LSG Match Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

IPL 2023 CSK vs LSG Match

CSK vs LSG Match: पहले मैच में हार का सामना करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने दूसरे मुकाबले में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। चेन्नई को अहमदाबाद में पराजय का सामना करना पड़ा था लेकिन अब मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। महेंद्र सिंह धोनी और केएल राहुल की कप्तानी में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसे में जिन खिलाड़ियों के बल्ले से रन आने वाले हैं, उनके ऊपर भी नज़रें रहने वाली हैं। तीन बल्लेबाजों का जिक्र यहां किया गया है जो इस मैच में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

काइल मेयर्स

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस खिलाड़ी ने पिछले मैच में धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया था। लखनऊ की तरफ से मेयर्स ही ऐसे खिलाड़ी थे जिनके बल्ले ने आग उगली थी। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। लखनऊ ने 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। अंत में लखनऊ ने मैच 50 रनों से जीता था। मेयर्स के बल्ले से चेन्नई के खिलाफ भी रन आने चाहिए।

रुतुराज गायकवाड़

इस खिलाड़ी की टॉप फॉर्म जारी है। रुतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चेन्नई की टीम के लिए 92 रन बनाये। गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए गायकवाड़ ने तेज गति से रन बनाये। हालांकि उनका दुर्भाग्य था कि वह अपना शतक नहीं बना पाये। लखनऊ के खिलाफ मैच में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लीर रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से रन आने की उम्मीद है।

केएल राहुल

हालांकि राहुल की फॉर्म ठीक नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी वह सस्ते में ही सिमट गए थे। इसके बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वह अपने बल्ले से आग उगल सकते हैं। आईपीएल में राहुल का प्रदर्शन हमेशा से ही बेहतरीन रहा है।लखनऊ सुपर जायंट्स के फैन्स भी राहुल के बल्ले से रन आने की आशा कर रहे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+