IPL 2023 जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी प्राइज मनी, पैसों की होगी जमकर बारिश

आईपीएल 2023 में जीत दर्ज करने वाली टीम को भारी राशि मिलेगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को अलग से व्यक्तिगत प्राइज मिलेंगे।

CSK vs GT

IPL 2023 Winner Prize Money: आईपीएल के फाइनल मैच का इंतजार हर किसी को है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के फैन्स काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

आईपीएल में शुरुआत से लेकर अब तक प्राइज मनी में काफी वृद्धि देखने को मिली है। आईपीएल के पहले सीजन में 4 करोड़ 80 लाख रुपये प्राइज मनी थी। पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की थी। उस सीजन के बाद प्राइज मनी बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ।

इस सीजन जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिलने वाली है। इसके अलावा हारने वाली टीम को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 7-7 करोड़ मिलेंगे। नम्बर तीन पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स चौथे स्थान पर रही।

आईपीएल में साल 2011 में प्राइज मनी 10 करोड़ रुपये था। इसके बाद 2014 में 15 करोड़ राशि कर दी गई। अगले ही साल यह बढ़कर 20 करोड़ रुपये कर दी गई थी लेकिन अगले साल 15 करोड़ रुपये प्राइज मनी थी। वहां से 2018 में 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी थी। कोरोना वायरस के कारण इसमें कटौती की गई थी। 2020 में 10 करोड़ प्राइज मनी रखी गई थी। वहां से एक बार फिर से इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया गया।

एक और अहम बात यह भी है कि टीमों और खिलाड़ियों के बीच राशि का बंटवारा 50-50 के हिसाब से होता है। 50 फीसदी फ्रेंचाइजी को मिलता है और बाकी बचा हुआ 50 फीसदी खिलाड़ियों के हिस्से में जाता है। इसके अलावा खिलाड़ियों को अलग से व्यक्तिगत प्राइज मिलता है। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये मिलेंगे। इस तरह इस सीजन भी पैसों की बारिश होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+