CSK vs GT: सुदर्शन-साहा की आई आंधी, फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बना गुजरात ने रचा इतिहास
CSK vs GT, Final: गुजरात टाइटंस की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। इसके बाद बल्लेबाजों ने जमकर तूफानी बैटिंग की।

CSK vs GT, Final: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के फाइनल मुकाबले में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए धमाका कर दिया। गुजरात ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 214 का स्कोर खड़ा किया। ऋद्धिमान साहा और साई सुदर्शन ने धाकड़ बैटिंग की। फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर कर गुजरात ने इतिहास रच दिया। (Photo: IPL Twitter)
टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला सही साबित हो जाता लेकिन दीपक चाहर ने गिला का 3 रन के निजी स्कोर पर कैच छोड़ दिया। इसके बाद गिल ने धमाका कर दिया और गेंदबाजों की धुनाई कर डाली।
गिल और ऋद्धिमान साहा ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। इस भागीदारी को जडेजा ने तोड़ा और महेंद्र सिंह धोनी की अहम भूमिका रही। धोनी ने उनको स्टंपिंग कर दिया। वह 20 गेंदों का सामना कर 39 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
गिल के बाद तूफानी बैटिंग की बागडोर साहा और साई सुदर्शन ने संभाली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। साहा ने तूफानी फिफ्टी जमाई और 39 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का जमाया।
साहा के आउट होने के बाद भी गुजरात की तेज रन गति पर कोई असर नहीं पड़ा। सुदर्शन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में ही फिफ्टी जमा डाली। अर्धशतक के बाद भी सुदर्शन का बल्ला धीमा नहीं हुआ और लगातार आग उगलता रहा। हालांकि वह शतक से चूक गए लेकिन 47 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों से 96 रन बनाकर आउट हुए।
हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में नाबाद 21 रनों की पारी खेली और गुजरात ने 4 विकेट पर 214 का स्कोर हासिल किया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पथिराना ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications